नरयावली से बीजेपी विधायक प्रदीप लारिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, यह है कारण

Updated on 17-05-2023 06:12 PM

 भोपाल। चक्काजाम और पथराव से जुड़े एक मामले में सागर के नरयावली से बीजेपी विधायक प्रदीप लारिया समेत सात लोगों के खिलाफ मई के पहले सप्ताह में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।

यह वारंट राजधानी की विशेष अदालत (एमपीएमएलए) के न्यायाधीश विधान माहेश्वरी की काेर्ट ने जारी किया है। जिन लोगों के खिलाफ वारंट जारी हुए हैं उनमें जयेश जैन, अभिषेक जैन, आकाश जैन, संजय संजीव जैन, मुकेश जैन, चक्रेश सिंघई शामिल हैं।

न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण उक्त वारंट जारी किया है।अब इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 25 मई घोषित की गई है।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2018 मे नरयावली विधानसभा क्षेत्र में आशीष जैन की हत्या के एक मामले में चक्काजाम और पथराव की घटना हुई थी। जिसमें प्रदीप लारिया व उक्त छह लोग शामिल हुए थे। विधायक समेत इन लोगों के खिलाफ उपद्रव करने व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.