चीन बॉर्डर पर सेना को मिलेगी 24x7 बिजली, अरुणाचल में चल रहे प्रोजेक्ट की पीएम मोदी ने की तारीफ

Updated on 07-04-2023 06:27 PM
नई दिल्ली: चीन बॉर्डर (China Border) पर सेना (Indian Army) की एक बड़ी दिक्कत जल्द दूर होने वाली है। चीन बॉर्डर पर तैनात सैनिकों को 24 घंटे बिजली (24x7 Power Supply) की आपूर्ति जल्द हो सकेगी। अरुणाचल प्रदेश सरकार की ओर से इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने चीन की सीमा से लगे गांवों में 50 स्टैंड अलोन मिनी और माइक्रो पनबिजली परियोजनाएं स्थापित करने को लेकर अरुणाचल प्रदेश सरकार के प्रयास की सराहना की है। इस बिजली प्रोजेक्ट से गांव वालों के साथ ही बॉर्डर पर तैनात सेना को बिना बाधा के बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के एक ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास होगा साथ ही इन इलाकों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा।

सीएम पेमा खांडू ने तस्वीरें ट्वीट करते हुए कहा कि स्वर्ण जयंती सीमा रोशनी कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप है कि सीमावर्ती गांव अंतिम नहीं बल्कि सबसे पहले विकसित और बदलने वाले हैं। मेरे मुक्तो विधानसभा क्षेत्र के मागो गांव में एक नई शुरुआत हो रही है। ग्रामीणों और सीमा सुरक्षा बलों को 24x7 बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 50 स्टैंड-अलोन मिनी और माइक्रो पनबिजली परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं।
अरुणाचल प्रदेश में ग्रामीणों के साथ-साथ सशस्त्र बलों को भी निरंतर बिजली प्रदान करने के लिए दूरदराज के सीमावर्ती गांवों में 50 सूक्ष्म-पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण के मिशन के साथ 'स्वर्ण जयंती सीमा ग्राम रोशनी कार्यक्रम' शुरू किया है। सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (CEA) और बिजली डेवलपर्स का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश की कुल पनबिजली क्षमता 57,000 मेगावाट से अधिक अनुमानित है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.