सेना ने LoC पर एक्वा जैमर लग कर ,पाकिस्तान की मुसीबते ओर भी बढ़ा दी

Updated on 28-10-2022 05:37 PM

नई दिल्ली

दुनियाभर में आतंकवादी घटनाओं के लिए कुख्यात पाकिस्तान भारत में भी नापाक हरकतें करने की कोशिश करता रहता है। कभी आतंकियों को ट्रेनिंग देता है तो कभी भारत में ड्रोन के जरिए से निगरानी करता है। पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने कड़े कदम उठाए हैं, जिसके बाद नापाक हरकत करने से पहले पाक दस बार सोचेगा। लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर ड्रोन निगरानी से निपटने के लिए सेना ने क्वाडकॉप्टर जैमर और मल्टी-शॉट गन सहित दो सिस्टम लगाए हैं।

सेना के सूत्रों ने बताया, ''सेना ने नियंत्रण रेखा पर क्वाडकॉप्टर जैमर लगाए हैं, जिन्हें एक्वा जैमर कहा जाता है और वे मल्टी शॉट गन द्वारा सपोर्टेड हैं। एक्वा जैमर की क्षमता 4,900 मीटर की ऊंचाई तक होती है। ये एक्वा जैमर दुश्मन के ड्रोन को फ्रीज करने से पहले उसके ऑपरेटर के साथ सीमा पार से उसकी कनेक्टिविटी को तोड़ देते हैं। बाद की कार्रवाई के बाद इसे नीचे लाने के लिए मल्टी वेपन प्लेटफॉर्म पर लगे मल्टी शॉट गन द्वारा दूसरे एक्शन लिए जाते हैं। कई जवान इन दो मशीनों को चलाते हैं।''

पांच किमी की रेंज तक ड्रोन पकड़ सकेगा जैमर
एक्वा जैमर 5 किमी की रेंज तक ड्रोन सिग्नल का पता लगा सकता है। मल्टी वेपन प्लेटफॉर्म के बारे में सूत्रों ने कहा, ''इस पर लगी तीन बंदूकें त्रिकोणीय प्रारूप में एक बार में नौ शॉट फायर करती हैं, जिससे दुश्मन के ड्रोन की आग से बचने की कोई गुंजाइश नहीं रहती है।'' दोनों सिस्टम्स को एलओसी से करीब 400 मीटर पीछे तैनात किया गया है। सूत्रों ने बताया कि निगरानी केंद्र कैमरों और थर्मल इमेजर्स से लैस हैं और 24×7 काम करते हैं ताकि विरोधी द्वारा किसी भी शरारत का पता लगाया जा सके। इस साल जनवरी से सितंबर महीने तक, 191 पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुसे, जिनमें से 171 पंजाब सेक्टर में और 20 जम्मू सेक्टर में देखे गए।

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर बोला हमला
उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि पाक उसके कब्जे वाले कश्मीर में लोगों पर अत्याचार कर रहा है और उसे इसके अंजाम भुगतने पड़ेंगे। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को फिर से हासिल करने का संकेत देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में सर्वांगीण विकास का लक्ष्य पीओके के हिस्से गिलगित और बाल्टिस्तान तक पहुंचने के बाद ही हासिल किया जाएगा। सिंह ने 'शौर्य दिवस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''हमने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकास की अपनी यात्रा अभी शुरू की है। जब हम गिलगित और बाल्टिस्तान तक पहुंच जाएंगे तो हमारा लक्ष्य पूरा हो जाएगा।''


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.