अरमान अंसारी ने नाबालिग का महीनों किया रेप, गर्भवती होने पर मार डाला; पेड़ से लटकाया शव

Updated on 04-09-2022 06:18 PM
आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के घटना से एक बार फिर दुमका शर्मसार हुआ है। पता चला है कि लड़की काफी गरीब थी और मजदूरी कर पेट पालती थी। उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपी राजमिस्त्री अरमान ने कई माह तक उसका यौन शोषण किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसकी हत्या कर दी। लड़की राजमिस्त्री के साथ ही निर्माण कार्यों में मजदूरी करती थी। राजमिस्त्री पर आरोप है कि काम करने के दौरान ही दोनों के बीच संबंध बने और जब वह गर्भवती हो गई तो उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी। हत्या की यह घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। हत्या के बाद शव को रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया ताकि यह भ्रम हो कि लड़की ने आत्महत्या की है। शुक्रवार को स्थानीय लोग जब मॉर्निंग वाक पर निकले तो देखा कि किशोरी का शव पेड़ से लटक रहा है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

दिग्घी (एसकेएमयू) ओपी के थाना प्रभारी सुजीत उरांव मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी थी। शुक्रवार को शव की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण मामले का खुलासा नहीं हो सका। शनिवार को शव की पहचान के साथ ही परिजनों के बयान और पुलिस की छानबीन से पुलिस के आला अधिकारियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म एवं उसकी हत्या की पुष्टि की। आशंका जताई जा रही है कि लड़की के गर्भवती होने पर दोनों के बीच विवाद हुआ होगा और युवक ने उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को एक पेड़ से लटका दिया।

काम के दौरान अरमान के संपर्क में आयी थी किशोरी
दुमका में 14 साल की किशोरी की रेप के हत्या कर शव को पेड़ से टांगने का आरोपी अरमान पाकुड़ के अमड़ापाड़ा का रहने वाला निवासी है। वह राजमिस्त्री का काम करता है और श्रीअमड़ा में किराए का घर लेकर रहता था। पुलिस के अनुसार, युवती मूलत: दुमका जिले के रानेश्वर इलाके की रहने वाली थी। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि अभी वह दुमका से करीब 15 किमी दूर जामा में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहती थी। वह रोज मजदूरी करने दुमका आती थी। इसी दौरान उसका परिचय राजमिस्त्री अरमान अंसारी से हुआ था। संताल परगना के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा, 'श्रीअमड़ा में लड़की से दुष्कर्म और उसकी हत्या का मामला सामने आया है। पेड़ से लटका उसका शव बरामद किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कांड की त्वरित जांच कर एक सप्ताह में चार्जशीट का आदेश दिया गया है।'

एसडीपीओ नूर मुस्तफा करेंगे केस का अनुसंधान!
आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म एवं हत्या मामले में आरोपी अरमान के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 302, 376, पॉक्सो एक्ट की धाराओं के साथ ही अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज केस का अनुसंधान एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी द्वारा किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.