IPL से पहले अर्जुन तेंदुलकर का रौद्र रूप, जसप्रीत बुमराह की तरह फेंके तीर जैसे यॉर्कर, लखनऊ के हाथ लगी लॉटरी

Updated on 18-03-2026 01:21 PM
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस सीजन में वह लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे। नवंबर 2025 में हुए एक ट्रेड सौदे के तहत लखनऊ ने अर्जुन को उनकी मौजूदा फीस 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। अब अर्जुन नेट्स में जमकर पसीन बहा रहे हैं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी बुमराह जैसी यॉर्कर

अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के नेट्स में घातक गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अर्जुन तगड़ी यॉर्कर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। जहां उन्होंने स्टंप के आगे रखे जूतों को अपना निशाना बनाया। अक्सर ऐसी यॉर्कर मारते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह को देखा जाता है। अब आईपीएल की शुरुआत से पहले अर्जुन तगड़ी लय में नजर आ रहे हैं।

अर्जुन लखनऊ के लिए खेलेंगे क्रिकेट

अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल सफर साल 2021 में शुरू हुआ था जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें उनके बेस प्राइस पर खरीदा था। हालांकि, शुरुआती दो सालों में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उनका आधिकारिक डेब्यू साल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुआ। अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने 4 मैचों में 3 विकेट झटके थे, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार का विकेट उनका पहला आईपीएल विकेट बना। 2024 के सीजन में भी वह मुंबई का हिस्सा रहे लेकिन उन्हें केवल एक मैच खेलने का अवसर मिला।

ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे अर्जुन

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और उपयोगी निचले क्रम के बल्लेबाज के रूप में अर्जुन ने घरेलू क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है। मुंबई की टीम में कड़े कॉम्पिटिशन के चलते उन्होंने गोवा का रुख किया जहां उन्होंने अपने डेब्यू रणजी मैच में ही शानदार शतक (120 रन) जड़कर अपने पिता के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। हाल ही में उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है जो उनकी बेहतर होती गेंदबाजी का प्रमाण है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.