सचिन की तरह दहाड़े अर्जुन तेंदुलकर, बल्लेबाजों का निकाला तेल, ऑक्शन से पहले वेंकटेश अय्यर की खोली पोल

Updated on 02-12-2025 02:09 PM
नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गोवा और मध्य प्रदेश का मुकाबला कोलकाता के जेयू सेकिंड कैम्पस में खेला गया। इस बात से हर कोई वाकिफ है कि महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अब गोवा के लिए डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। इस मैच में अर्जुन ने शानदार गेंदबाजी की और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों को अर्जुन ने किया परेशान

अर्जुन तेंदुलकर ने मध्य प्रदेश के खिलाफ गेंदबाजी में शानदार आगाज किया था। शुरुआती 2 ओवर में 5 रन देकर उन्होंने 2 विकेट निकाल लिए थे। हालांकि, इसके बाद अगले 2 ओवर में अर्जुन थोड़े महंगे साबित हुए। लेकिन, इसके बावजूद उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। 4 ओवर में अर्जुन ने कुल 36 रन देकर 3 विकेट लिए। तेंदुलकर लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर को वो ब्रेक मिल सकता है, जिसका वह लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड हुए अर्जुन

बता दें कि रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी होने से पहले अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में 30 लाख रुपये में ट्रेड हो गए थे। वह अब एलएसजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अर्जुन ने 2023 में आईपीएल डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने 5 आईपीएल मुकाबलों में 3 विकेट लिए हैं।

वेंकटेश अय्यर के लिए काल बने अर्जुन तेंदुलकर

गोवा और मध्य प्रदेश के बीच खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने एमपी के लिए खेल रहे वेंकटेश अय्यर को सस्ते में आउट कर दिया। इस मैच में वेंकटेश पूरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने 13 गेंदों का सामना कर सिर्फ 6 रन बनाए। बता दें कि आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को होने वाला है। निलामी से पहले इस तरह का प्रदर्शन वेंकटेश अय्यर को भारी पड़ सकता है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, अय्यर ने खुद का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन, वह अपने इस प्राइस को साबित नहीं कर पाए थे और पूरी तरह से फ्लॉप हो गए थे। इसके बाद अब केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.