अरिजीत तनेजा और डीनो ने अर्चना गौतम को बताया 1 नंबर तो डेजी शाह की कर दी फजीहत

Updated on 29-07-2023 03:20 PM
बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे एक एपिसोड इसका टेलीकास्ट हो रहा है और दर्शक हर बार की तरह इस बार भी इसे पसंद कर रहे हैं। हालांकि ये शो फिलहाल कंटेस्टेंट्स के आपसी मनमुटाव की वजह से ज्यादा चर्चा में है। पहले डेजी शाह और अर्चना गौतम के बीच तू-तू, मैं-मैं देखने को मिली थी। अब अर्जित तनेजा के बारे में एक्ट्रेस ने जो कहा है, उस पर एक्टर ने वीडियो बनाकर डेजी पर तंज कसा है।

दरअसल, अब तक के एपिसोड में आपने देखा कि अरिजीत तनेजा और डीनो दोनों ही Khatron Ke Khiladi 13 के स्टॉन्ग कंटेंडर हैं। ऐसे में डेजी शाह ने इन दोनों के बारे में एक इंटरव्यू में कुछ कहा था, जिस पर अब इन्होंने रिएक्ट किया है। प्रॉपर वीडियो बनाकर शेयर किया है, जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

डेजी शाह का इंटरव्यू

डेजी शाह ने 'टेली चक्कर' को दिए इंटरव्यू में अरिजीत के बारे में कहा, 'एक बार अरिजीत के साथ मेरी पर्सनल तू-तू, मैं-मैं हो गई थी। मैं किसी और से बात कर रही थी और उसमें वो कूद पड़े थे।' इतना ही नहीं, उनसे जब पूछा गया कि अगर उनको मौका मिलता की अगर उन्हें एलिमिनेश के वक्त मौका मिलता कि वो किसी एक को एलिमिनेट करके खुद को सेफ कर सकती हैं, तो वो किसे करतीं? इस पर एक्ट्रेस ने डीनो का नाम लिया। कहा कि वो पेबैक करने के लिए ऐसा करतीं।

अरिजीत तनेजा ने दिया जवाब

वहीं, अरिजीत और डीनो ने वीडियो बनाया। इसमें दोनों ने झूठी कहानी फैलाने के लिए जवाब दिया है। वीडियो में अरिजीत यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने किसी को इंटरव्यू में यह कहते हुए सुना है कि शो में उन्होंने लड़ाई की है और बद्तमीजी की है और डीनो ने अनफेयर प्रैक्टिसेस की है। इस पर डिनो का कहना है कि उन्हें किसी से कोई परेशानी नहीं है, भगवान का शुक्र है कि उसने ये नहीं कहा कि मेरी वजह से वो शख्स एलिमिनेट हुआ क्योंकि उसने किसी को एलिमिनेट नहीं किया।

डीनो ने भी बताया सच

इसके बाद डीनो और अरिजीत कहते हैं कि डेजी को अपने ओपिनियन अपने पास रखने चाहिए। 'अगर उनका ओपिनियन है, तो उन्हें अपने पास रखना चाहिए। ये वीडियो भी हम अपने लिए बना रहे हैं। तुम्हारे लिए नहीं बना रहे।' इसके साथ ही इन दोनों ने अर्चना गौतम के बारे में भी बात की। कहा कि वो एक नंबर लड़की है। खैर, यह देखना दिलचस्प होगा कि डेजी इस पर क्या जवाब देती हैं और ऐसा लगता है कि उनकी इन दोनों से नहीं बनती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.