आरिना सबालेंका ने सरेआम मांगी माफी, फ्रेंच ओपन में कोको गॉफ पर की थी गलत टिप्पणी

Updated on 18-06-2025 12:57 PM
बर्लिन: आरिना सबालेंका ने कहा कि उन्होंने कोको गॉफ को पत्र लिखकर फ्रेंच ओपन के फाइनल में अपनी अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी से हारने के बाद की गई ‘गैर पेशेवर’ टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका ने कहा कि इस महीने रोलां गैरो पर उनके खिलाफ गॉफ की 6-7, 6-2, 6-4 की जीत के बाद उनकी टिप्पणी एक गलती थी।

सबालेंका ने मांगी माफी

पेरिस में मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबालेंका ने कहा था कि यह परिणाम गॉफ के प्रदर्शन की तुलना में उनकी अपनी गलतियों के कारण अधिक था। सबालेंका ने अब कहा है, ‘यह मेरे लिए पूरी तरह से गैर पेशेवर था। मैंने अपनी भावनाओं को खुद पर हावी होने दिया। उस समय मैंने जो कुछ भी कहा उसके लिए मुझे बहुत खेद है। आप जानते हैं कि हम सभी गलतियां करते हैं। मैं भी एक इंसान हू जो अब भी जीवन में सीख रहा है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.