देख रहा है न बिनोद...अब गांव में भी पासपोर्ट बनेगा:वेबसीरीज के डायलॉग के साथ सरकार की पहल; 'पंचायत' के फुलेरा गांव पहुंची पासपोर्ट वैन

Updated on 08-10-2025 12:50 PM

देशभर में अपनी सादगी और पंचायत के किस्सों के लिए मशहूर फुलेरा गांव, जिसे आप चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ में देखते हैं, असल में मध्यप्रदेश के सीहोर जिले का महोडिया गांव है। अब यही गांव एक नई पहल के लिए चर्चा में है।

विदेश मंत्रालय की मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन महोडिया पहुंच गई है। मंत्रालय ने इस पहल को सोशल मीडिया पर बड़े ही दिलचस्प अंदाज में पेश किया। इसमें पासपोर्ट विभाग ने अपने X अकाउंट से सीरीज के लोकप्रिय डायलॉग को नया ट्विस्ट देते हुए साझा किया है।

हां भैया, अब गांव वालों का पासपोर्ट यहीं से बन जाएगा... "देख रहा है ना विनोद... पासपोर्ट मोबाइल वैन अब गांव वालों के लिए आ चुकी है। हां भैया, अब गांव वालों का पासपोर्ट यहीं से बन जाएगा। पंचायत सीरीज के इस मशहूर डायलॉग के साथ एक वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें महोडिया (यानी फुलेरा) गांव की गलियों में यह पासपोर्ट वैन घूमती नजर आ रही है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल से सोमवार को इस वैन को औपचारिक रूप से रवाना किया गया था। हाल ही में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शीतांशु चौरासिया ने फीता काटकर इसे हरी झंडी दिखाई थी।

उन्होंने बताया कि इस वैन का मकसद मध्यप्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में पासपोर्ट सेवा को पहुंचाना है। जैसे ही यह वैन महोडिया गांव (फुलेरा) पहुंची, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.