म्यूचुअल फंड में नए KYC नियमों से क्या आप परेशान हैं? जानिए कैसे होगी राह आसान

Updated on 27-04-2024 12:18 PM
मुंबई: म्यूचुअल फंड के निवेशकों के लिए नए सिरे से KYC नियम अनिवार्य कर देने के बाद से उन्हें कई मोर्चों पर लगातार परेशानियों का शिकार होना पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि इसका हल निकाला जा रहा है। हो सकता है इसके लिए कोई सिंपल तरीका सामने आए। डिजिलॉकर, एसएमएस द्वारा सिंपल लिंक, ओटीपी बेस्ड Re-KYC आदि के तहत 2-3 मिनट का सिंपल प्रॉसेस से इसका हल निकाला जाएगा। जानिए पूरी डिटेल...
क्या है मामला?
सेबी ने म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए नए सिरे से KYC अनिवार्य किया है। 1 अप्रैल से प्रभावी नए नियमों के तहत निवेशकों को म्यूचुअल फंड में लेनदेन करने के लिए खास मानदंडों की आवश्यकता होती है। निवेशकों को KYC प्रक्रिया को आधिकारिक तौर पर वैध दस्तावेजों, मुख्य रूप से आधार के साथ निकटतम AMC/RTA शाखाओं में जमा करके अपडेट या फिर से KYC करने के लिए कहा गया है। लेकिन नियमों से अनजान कई निवेशक Re-KYC की समय सीमा के बाद नया निवेश करने में असमर्थ हो गए हैं। कुछ के KYC स्टेटस ही इनवैलिड हो गए, क्योंकि वह रजिस्ट्रेशन के समय दिए गए डॉक्यूमेंट्स से मैच नहीं कर रहे थे। जिन निवेशकों ने सात आधिकारिक वैध दस्तावेजों (मानदंडों के अनुसार) के अलावा किसी अन्य दस्तावेज का उपयोग करके अपना रजिस्ट्रेशन किया था, उनके KYC को होल्ड कर दिया गया है।

क्या आ रहीं हैं परेशानियां?
म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट विजय मंत्री ने बताया कि इस Re-KYC प्रक्रिया में कई शर्तें जुड़ी हैं। इन्हें पूरा नहीं कर पाने के कारण निवेशकों के फ्रेश निवेश के लिए किए गए ट्रांजेक्शन रिजक्ट हो रहे हैं। कई निवशकों के यूनिट रिडंपशन भी रुक रहे हैं। मौजूदा SIP के बाउंस होने की शिकायतें भी आ रही हैं। इससे फंड हाउस के इनफ्लो पर भी असर होरहा है। नए नियम के तहत KYC में आधार कार्ड जरूरी होने के कारण NRI को नई असेट मैनेजमेंट कंपनियों के साथ अकाउंट खोलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया(RAMFI) ने सेबी के साथ चर्चा की है।

क्या करें निवेशक?
PPFAS MF CIO राजीव ठक्कर ने बताया कि निवेशकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। नए सिरे से KYC करने के लिए सेबी से बातचीत चल रही है। इसका कोई आसान तरीका सामने आएगा। विजय मंत्री ने बताया कि निवेशक अपना KYC पहले चेक कर लें कि वह वैलिडेट है या नहीं। आधार और पैन को लिंक कर लें। दोनों पर नाम सेम होना जरूरी है, इसका भी ध्यान रखें। अगर आपका KYC स्टेटस वैलिडेटेड है तो इसका मतलब है कि आपने जो दस्तावेज सौंपे थे, उनकी जांच की जा चुकी है। अभी केवल पैन (PAN) और आधार को इस तरीके से वैलिडेट कर सकते हैं। अगर आपने KYC के लिए ये दस्तावेज दिए हैं तो आपका स्टेटस वैलिडेट होने की संभावना है।

क्या है KYC स्टेटस?
KYC का स्टेटस और उनके असर अलग-अलग तरह के हैं। आपके KYC का स्टेटस ऑन होल्ड, रजिस्टर्ड, वैलिडेटेड या रिजेक्टेड हो सकता है। KYC के स्टेटस के साथ ही आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपकी KYC का चार्ज किस KYC रजिस्टर्ड अथॉरिटी (केआरए) के पास है। अगर आपका KYC वैलिडेटेड है तो इसका मतलब है कि आपके द्वारा सौंपे गए दस्तावेजों को चेक किया जा चुका है। अगर आपकी KYC का स्टेटस रिजेक्टेड या ऑन होल्ड है तो आपको नए सिरे से KYC की जरूरत पड़ेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.