क्या बार-बार बिजली जाने से हैं परेशान आपको मिल सकता है मुआवजा, जान लीजिए क्या हैं नियम

Updated on 05-09-2023 02:36 PM
नई दिल्ली : क्या आपके घर में भी बार-भार लाइट जाती है? क्या आप बिना किसी सूचना के होने वाली बिजली कटौती (Power Cut) से आप परेशान है? अब आप मन ही मन खीजने के बजाय सीधे इसकी शिकायत करें। क्योंकि दिन में 24 घंटे बिजली की सुविधा पाना आपका अधिकार है। भारत सरकार ने स्वयं विज्ञापन जारी कर यह सूचना जनता को दी है। केंद्र सरकार ने एक पब्लिक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का टाइटल 'उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना' है। इस नोटिस में भारत सरकार के इलेक्ट्रिसिटी (उपभोक्ताओं के अधिकार) रूल्स के बारे में जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं कि इस पब्लिक नोटिस में क्या कहा गया है।

बेवजह नहीं की जा सकती लोड शेडिंग


नोटिस में कहा गया, 'सभी इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स को सूचित किया जाता है कि विद्युत मंत्रालय ने 31 दिसंबर 2020 को विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 176 के तहत विद्युत (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियम, 2020 अधिसूचित किया था। इन नियमों के तहत भारत सरकार ने यह प्रावधान किया है कि विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा बिना किसी उचित कारण के लोड शेडिंग नहीं की जाएगी।'

24x7 बिजली सप्लाई उपभोक्ताओं का अधिकार


नोटिस में आगे कहा गया, 'इन नियमों के अनुसार, 24x7 (आयोग द्वारा निर्दिष्ट उपभोक्ता श्रेणियों के अलावा) बिजली आपूर्ति उपभोक्ताओं का अधिकार है। अगर कोई डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी जानबूझकर लोड शेडिंग करती है, तो उपभोक्ताओं को डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से मुआवजा पाने का अधिकार है। केंद्र सरकार ने कनेक्शन, डिस-कनेक्शन, रि-कनेक्शन, शिफ्टिंग, कंज्यूमर कैटेगरी एवं लोड में परिवर्तन, बिल देने, वोल्टेज और बिल से जुड़ी शिकायतों सहित विभिन्न सेवाओं में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा लिया जाने वाला अधिकतम समय भी तय किया है।'

मिलेगा मुआवजा

सरकार ने इस पब्लिक नोटिस में बताया कि इन सेवाओं को प्रदान करने में किसी भी देरी पर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को मुआवजा दिया जाएगा। ग्राहक इन रूल्स की प्रति https://powermin.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक संबंधित डिस्कॉम से भी संपर्क कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.