35 पैसे बचाकर कहीं खुद को रिस्क में तो नहीं डाल रहे हैं आप? ट्रेन टिकट बुक करने से पहले जानिए लीजिए इसके फायदे

Updated on 08-06-2023 07:29 PM
नई दिल्ली: ओडिशा में हुए कोरोमंडल हादसे (Coromandel Train Accident) में आपको ट्रेन टिकट बुक करते समय आईआरसीटीसी के 35 पैसे वाले इंश्योरेंस के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। 35 पैसे वाले ये इंश्योरेंस बड़े काम का है। जिसे हम-आप बड़े हलके में लेते हैं। ये 35 पैसे मुश्किल में आपको 10 लाख रुपये तक की मदद करता है। आईआरसीटीसी से टिकट बुक करते वक्त सबसे नीचे ऑप्शन "ट्रैवल इंश्योरेंस' का दिखता है, लेकिन बहुत कम लोग इसे चुनते हैं। लोग चुनते भी हैं वो इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। इन जानकारियों के अभाव में आप रेल से सफर करते वक्त 10 लाख तक का बीमा कवर पाने से चूक जाते हैं।

बड़े काम का है 35 पैसे वाला कवर

IRCTC से ऑनलाइन टिकट बुक करते वक्त आपको सबसे नीचे ट्रैवल इंश्योरेंस का विकल्प दिखता है। इसमें 'हां' पर क्लिक करते ही आपको SMS और ईमेल के जरिए इंश्योरेंस की जानकारी आ जाती है। जो 'नहीं' चुनते, वो 35 पैसे बचाकर रेल से सफर के दौरान खुद को ही रिस्क में डाल रहे हैं। ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे में जिन लोगों ने 35 पैसे वाला ये इंश्योरेंस चुना था वो उन्हें 10000 से लेकर 10 लाख रुपये तक का सुरक्षा कवर मिल गया। ऐसे यात्री या उनके संबंधी इसे 4 महीने के भीतर क्लेम कर उसका लाभ उठा सकते हैं।

हल्के में न लें इस 35 पैसे वाले इंश्योरेंस को

जब आप टिकट बुक करते वक्त 35 पैसे वाले इस इंश्योरेंस को चुनते हैं, आपको तुरंत मेल के जरिए इस इंश्योरेंस की जानकारी मिल जाती है। इस ईमेल में ट्रैवल इंश्योरेंस देने वाली कंपनी का नाम, इंश्योरेंस सर्टिफिकेट नंबर, कस्टमर केयर का नंबर, ईमेल आईडी और हेल्पलाइन नंबर दिया होता है। आईआरसीटीसी ने इसके लिए SBI जनरल इंश्योरेंस और लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। इस बीमा का क्लेम आप सफर के दौरान मौत होने पर या स्थायी आंशिक या पूर्ण विकलांगता होने पर, गंभीर चोटों जैसी स्थिति में कर सकते हैं ।


कैसे करें क्लेम

इस बीमा कवर में आपको रेल सफर के दौरान सुरक्षा मिलती है। पॉलिसी के अस्पताल में भर्ती होने पर 2 लाख रुपये, स्थायी आंशिक विकलांगता के लिए 7.5 लाख रुपये, यात्री की मृत्यु होने की स्थिति नॉमिनी या कानूनी वारिस को 10 लाख रुपये का कवर मिलता है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि अगर आप इंश्योरेंस लेते हैं तो उसमें नॉमिनी का नाम जरूर भरें। क्लेम के लिए आपको हादसे के 4 महीने के भीतर क्लेम फॉर्म और जरूरी दस्तावेज के साथ इंश्योरेंस कंपनी के नजदीकी कार्यालय में आवेदन करना होगा। अगर कोई बीमा लेते वक्त नॉमिनी का नाम भरना भूल गया है तो उसका कानूनी वारिस बीमा कवर के लिए क्लेम कर सकता है। इस बीमा क्लेम और उससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मिल जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.