मजाक कर रही हैं क्या... सुधा मूर्ति ने वीजा फॉर्म में ब्रिटिश पीएम आवास का पता डाला तो अधिकारी पूछ बैठा

Updated on 16-05-2023 07:12 PM
नई दिल्‍ली: सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) इन्‍फोसिस के संस्‍थापक नारायण मूर्ति की पत्‍नी हैं। वह जानी-मानी लेखिका और परोपकारी भी हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उनके दामाद हैं। सुधा की बेटी अक्षता से सुनक की शादी हुई है। इतना सबकुछ होने के बावजूद वह बेहद सादगी से रहती हैं। उनकी यह सादगी कई लोगों को चौंका तक देती है। कुछ ऐसा ही हुआ जब वह बीते दिनों बेटी और दामाद से मिलने ब्रिटेन गई थीं। एयरपोर्ट पर अधिकारी यह मानने को तैयार नहीं हो रहे थे कि लंदन में उनका पता 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट है। यह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है। सुधा मूर्ति ने वीजा फॉर्म में इसका जिक्र किया था। हाल में 'कपिल शर्मा शो' (Sudha Murthy in Kapil Sharma Show) के दौरान पद्म पुरस्‍कार विजेता ने यह पूरा किस्‍सा सुनाया था।

ऋषि सुनक पिछले साल सितंबर में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे। सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता सुनक की पत्‍नी हैं। हालंकि, सुधा पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा है। सादगी को वह अपना सबसे बड़ा आभूषण मानती हैं। उनकी इस सादगी के कारण लोग चौंक जाते हैं। इसी से जुड़ा एक किस्‍सा उन्‍होंने हाल में टीवी शो के दौरान शेयर किया।

बेटी से म‍िलने गई थीं ब्र‍िटेन...
सुधा ने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने ब्रिटेन गई थीं। एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर ने उनसे रेजिडेंशियल एड्रेस के बारे में पूछा। उनसे पूछा गया था कि लंदन में वह कहां रहने वाली हैं। सुधा की बड़ी बहन भी उनके साथ थीं। दोनों को लगा कि उन्‍हें 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट लिखना चाहिए। सुधा का बेटा भी ब्रिटेन में रहता है। लेकिन, उन्‍हें बेटे का पूरा पता नहीं याद था। लिहाजा, उन्‍होंने 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट लिख दिया।अधिकारी को नहीं हो रहा था यकीन...
फॉर्म में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास का पता देखकर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर ने उन्‍हें घूरकर बड़ी देर तक देखा। फिर वह बोला- 'क्‍या आप मजाक कर रही हैं!' इसके जवाब में सुधा बोलीं, 'नहीं, सच्‍ची बोलती हूं।' इमिग्रेशन ऑफिसर पूरी तरह हक्‍का-बक्‍का था। उसके होश उड़ गए थे। उसे यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि उसके सामने सादी सी साड़ी में खड़ी महिला कोई और नहीं उनके देश को चलाने वाले पीएम की सास है।

हाल में सुधा मूर्ति को पद्म भूषण सम्‍मान से नवाजा गया था। यह देश का तीसरा सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान है। साहित्‍य और सामाजिक कार्य के लिए उन्‍हें अनेकों पुरस्‍कार से नवाजा जा चुका है। वह कई फाउंडेशन स्‍थापित कर चुकी हैं। इनके जरिये गरीब बच्‍चों को स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा मुहैया कराई जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.