आज महाराष्‍ट्र द‍िवस पर शेयर बाजार बंद हैं क्‍या? जानिए पूरी डिटेल

Updated on 01-05-2024 02:00 PM
नई दिल्‍ली: वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच मंगलवार को आईटी और बिजली क्षेत्र के शेयरों में अंतिम दौर की बिकवाली होने से बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी थी। इससे घरेलू शेयर बजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दो सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला कायम नहीं रख पाया। यह 188.50 अंक यानी 0.25 फीसदी टूटकर 74,482.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 440.11 अंक उछलकर 75,111.39 अंक पर पहुंच गया था। लेकिन, कारोबार के अंतिम घंटे में यह बिकवाली के दबाव में आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 38.55 अंक यानी 0.17 फिसलकर 22,604.85 अंक पर बंद हुआ था। दोपहर में निफ्टी 139.95 अंक की बढ़त के साथ 22,783.35 अंक के अपने रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर भी पहुंच गया था। आज महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार नहीं होगा। ये बंद रहेंगे।

इन सेगमेंट में भी नहीं होगा कारोबार

BSE और NSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एक मई को इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट, इक्विटी सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा मई में 20 मई को भी शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दिन मुंबई की लोकसभा सीट पर चुनाव है। इसके चलते शेयर बाजार में कामकाज नहीं होगा। एक मई को कमोडिटी और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट के सेगमेंट में सुबह तो ट्रेडिंग नहीं होगी। लेकिन, MCX में शाम को कारोबार होगा। यहां शाम के पांच बजे से सुबह के 9 बजे तक ट्रेडिंग होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.