आपके पर्स में रखे नोट नकली तो नहीं? RBI ने अपनी रिपोर्ट में कही ये बात, इस तरह कर सकते हैं पहचान

Updated on 10-06-2023 08:07 PM
नई दिल्ली: अक्सर लोगों को इस बात की चिंता रहती है कि उनकी जेब में कहीं नकली नोट न आ जाए। कई बार बाजार में भी दुकानदार नोट लेने से पहले चेक करता है। बड़े नोट को लेकर ज्यादा असमंजस रहती है। बहुत से लोगों को नकली और असली नोट में फर्क करने में दिक्कत होती है। RBI ने भी अपनी रिपोर्ट में नकली करंसी को लेकर चिंता जाहिर की है। RBI की सालाना रिपोर्ट में यह सामने आया है कि सर्कुलेशन में 500 रुपये के नकली नोट की घुसपैठ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 2022-23 में 500 रुपये के करीब 91,110 नकली नोट पकड़े गए। 2020-21 में 500 रुपये के 39,453 नकली नोट पकड़े गए थे और 2021-22 में 76,669 नकली नोट पकड़े गए थे। इसका मतलब 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में 500 रुपये के नकली नोट 14.6 फीसदी ज्यादा हैं और इसमें साल-दर-साल बढ़ोतरी हो रही है। आइए समझते हैं नकली नोट मिलने पर क्या करें।

ATM से नकली नोट निकलने पर

RBI का नियम है कि अगर किसी बैंक के ATM से नकली नोट निकला है तो वह बैंक अनिवार्य रूप से उस नोट को बदलकर देगा। अगर वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड है तो उसे भी इसकी जानकारी दें। हालांकि, इसके लिए आपको नकली नोट की पहचान ATM के सामने ही करनी होगी और उसके बाद वहां लगे कैमरे पर नोट का अगला और पिछला दोनों हिस्सा दिखाना होगा।


किसी लेनदेन में मिलने पर

आपको बड़ी संख्या में नकली नोट मिलते हैं तो आप इसे जितनी जल्दी हो सके RBI के नजदीकी ब्रांच में ले जाएं। आपके पास इसका पुख्ता सुबूत होना चाहिए। साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन को भी इसकी जानकारी दें।

किसी ब्रांच में मिलने पर

अगर कोई व्यक्ति किसी ब्रांच में 2000 रुपये के नोट जमा करने के लिए आता है और उनके नोटों में से कुछ नकली (फेक नोट ) निकलते हैं, तो ऐसी स्थिति में बैंक की तरफ से नोट को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RBI की गाइडलाइंस

RBI के निर्देशों के मुताबिक यदि एक ट्रांजैक्शन में चार नकली नोट निकलते हैं तो नोडल बैंक अधिकारी महीने के अंत में पुलिस को रिपोर्ट करें। इसके साथ संदेहजनक जाली नोट भी पुलिस को जमा करें। यदि एक ट्रांजैक्शन में पांच नकली नोट निकलते हैं तो नोडल ऑफिसर तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी देगा। साथ ही FIR दर्ज करवाकर इसकी जांच भी की जाएगी। FIR की एक कॉपी मेन ब्रांच को भेजी जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.