क्या वाकई इश्क में पड़े आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, पपाराजी को देख यूं बचने की रही कोशिश

Updated on 17-05-2023 07:59 PM
बी-टाउन में नए फ्रेश रूमर्ड कपल को लेकर खूब चर्चा हो रही है। ये कपल कोई और नहीं बल्कि चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और विद्या बालन के देवर आदित्य रॉय कपूर हैं। पिछले लंबे समय से दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आ रही थीं, मगर दोनों ही इसे नकारते दिखे थे। पर अब अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ये प्यार छुपाए नहीं छुपाया जा रहा। एक बार फिर दोनों डिनर डेट पर साथ में नजर आए। अनन्या-आदित्य को यूं साथ में देख फैंस टकटकी लगाए देखते रह गए।

हाल में ही 'ये जवानी है दीवानी' में आदित्य के साथ काम कर चुके एक्टर रणबीर कपूर ने दोनों के रिश्ते को लेकर इशारों ही इशारों में मुहर लगा दी। हाल ही में रणबीर कपूर ने स्टैंड अप कॉमेडियन ऐश्वर्या महाजन के साथ बातचीत में कहा कि आदित्य तो एक लड़की के पास रहना पसंद करता है। जिनका नाम A से शुरू होता है।

रणबीर से पहले करण जौहर ने भी किया था इशारा

रणबीर कपूर से पहले करण जौहर भी Aditya Roy Kapur और Ananya Pandey के रिलेशनशिप पर रिएक्ट कर चुके हैं। उन्होंने 'कॉफी विद करण सीजन 7' में दोनों की डेटिंग को लेकर हिंट दिया था। तबसे ही आदित्य और अनन्या अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

पैप्स को देख रास्ते कर लिए अलग

इस बीच मंगलवार को एक बार फिर अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर साथ में नजर आए। हालांकि दोनों ने साथ में पपाराजी को पोज नहीं दिए। पैप्स को देख दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। खैर फैंस ने अनन्या और आदित्य को लेकर गपशप शुरू कर दी। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर वह कब अपने रिश्ते को कंफर्म करेंगे।

अनन्या पांडे की डेटिंग पर मां ने क्या कहा था?

हमारी सहयोगी वेबसाइट 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ बातचीत में अनन्या पांडे की मां भावना पांडे (Ananya Panday Mother) ने बेटी के रिलेशनप पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था, 'फैक्ट यह है कि अनन्या सिंगल है और इस तरह के पेशे में लिंक-अप तो होते हैं। एक एक्टर की लाइफ में बहुत ही अलग होती हैं। उन्हें अच्छा और बुरा सब झेलना आना चाहिए। मुझे लगता है कि अनन्या को बहुत प्यार और तारीफ फैंस से मिलती है, इसलिए मैं बेटी की इतनी सारी पॉजिटिव बातों के बीच किसी भी नेगेटिव बातों पर गौर नहीं करती हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.