अर्चना गौतम का 9 साल पुराना ऑडिशन वीडियो देख खा जाएंगे गच्चा, रवि किशन के भी उड़ गए होश

Updated on 02-02-2023 07:16 PM
बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में चंद दिन बाकी है। इस सीजन ट्रॉफी किसके हाथों में जाएगी, फिलहाल इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। मगर चार कंटेस्टेंट ऐसे हैं जो बिग बॉस 16 के फिनाले में पहुंच चुके हैं। अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट और निमृत कौर अहलूवालिया ग्रैंड फिनाले में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट बन चुके हैं। वहीं घर से बेघर होने के लिए एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और सुम्बुल नॉमिनेट हैं। इस बीच अर्चना गौतम का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक शो में ऑडिशन देती दिख रही हैं। तब और अब की अर्चना में जमीन आसमान का अंतर आ चुका है। आइए दिखाते हैं अर्चना गौतम का वो ऑडिशन वीडियो।
बताया जा रहा है कि अर्चना गौतम का ये वीडियो 9 साल पुराना है। इस शो का नाम बाजीगर है। शो के जज भोजपुरी स्टार और राजनेता रवि किशन, पंकज भदौरिया और अन्य सितारे हैं। जैसे ही अर्चना गौतम शो में ऑडिशन के लिए पहुंचती हैं तो वह अपनी स्वीट स्वीट बातों से जजों को इंप्रेस कर देती हैं। वह शुरुआत रवि किशन से ही करती हैं कि वह इस शो में उन्हीं को मिलने आई हैं। यहां अर्चना बताती हैं कि उन्होंने रियल स्टेट में काम किया है। यहां रवि किशन के सामने वह सेल कॉल भी करके दिखाती हैं।

अर्चना गौतम पर फैन ने कसा तंज

अर्चना गौतम (Archana Gautam) को अब तक कई यूजर्स ने शेयर किया और रिएक्ट किया। एक ने कहा कि अब पता चला इस डबल फेस अप्रोच के पीछे की कहानी क्या है। वहीं कुछ ने कहा कि कैसे वह शो दर शो खुद को वैसा बताती हैं। हालांकि वीडियो में अर्चना गौतम का ऑडिशन काफी पॉजिटिव दिख रहा है। उनकी बातों से रवि किशन और पंकज काफी इंप्रेस दिख रही हैं।

अर्चना गौतम को क्यों कहते हैं बिकिनी गर्ल

बता दें अर्चना गौतम (Archana Gautam Bigg Boss 16) ने करियर की शुरुआत कई टीवी और प्रिंट विज्ञापनों से की। उन्होंने ग्रेट ग्रैंड मस्ती और हसीना पारेकर जैसी फिल्मों में भी छोटा सा रोल अदा किया। इससे पहले वह साल 2014 में मिस उत्तर प्रदेश जीतक चर्चा में आई थीं। उन्होंने साल 2018 में मिस बिकिनी इंडिया कॉम्पीटिशन में हिस्सा लिया। इसके बाद से उन्हें बिकिनी गर्ल भी कहा गया। साल 2021 में अर्चना ने कांग्रेस ज्वाइन की और तब से उनका सपना है कि वह सासंद बने।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.