खतरों के खिलाड़ी में अर्चना गौतम ले जा रही हैं ये 10 घरेलू सामान, सुनते ही फटी रह जाएंगी आंखें

Updated on 09-05-2023 07:29 PM
खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। उसके पहले केप टाउन जाने के लिए कंटेस्टेंट्स की टोली तैयार हो गई है। इसमें अर्चना गौतम का नाम भी शामिल है। उन्हें 'बिग बॉस 16' में और अब 'एंटरटेनमेंट की रात: हाउसफुल' में देखा जा रहा है। मगर वह जल्द ही रोहित शेट्टी के खतरनाक स्टंट्स करती दिखाई देंगी। उसके लिए उन्होंने पैकिंग भी कर ली है। सामान की भी और स्टंट्स की भी।

अर्चना गौतम ने अपनी तैयारियों के बारे में 'ईटाइम्स' से बात की। उन्होंने बताया, 'एंटरटेनमेंट की रात शो की वजह से मैं बहुत बिजी हूं। इस शो की वजह से मैं पहले ही थक गई हूं।' वहीं, 'कुंडली भाग्य' की अंजुम फकीह ने कहा, 'तुम उस शो में एटलीस्ट स्टंट तो कर रही हो और उससे सीख रही हो।' अर्चना ने जवाब दिया, 'मैं यहां स्विमिंग नहीं सीख रही हूं।' तभी अंजुम फकीह ने कहा कि मुझे तो बिल्कुल तैरना नहीं आता है।

अर्चना गौतम की है पूरी तैयारी

अर्चना ने भी ताने मारते हुए कहा कि अंजुम वहां पहुंचकर ऐसा कमाल करेगी कि हम सब हैरान रह जाएंगे। अभी बोल रही कि कुछ नहीं आता। फिर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने स्विमिंग में अभी तक ये सीखा है कि वो उससे डूब नहीं सकती हैं। वो बाकी तैराकियों की तरह नहीं तैर कर सकतीं। इसके बाद अंजुम ने तारीफ की कि अर्चना तो बाइक भी चला लेती हैं लेकिन वह अभी सीख ही रही हैं।

अर्चना गौतम ने रखे हैं ये मसाले

अर्चना ने इस बातचीत में अपने फोबिया के बारे में भी बताया कि उन्हें छिपकली से बहुत डर लगता है। लेकिन वह कोशिश करेंगी कि स्टंट अबॉर्ट न करें क्योंकि रोहित सर गुस्सा हो जाएंगे। इसके बाद अंजुम ने मजे लेते हुए अर्चना से पूछा कि उन्होंने क्या-क्या पैक किया है। इस पर अर्चना ने बताया- अजवाइन, मिर्च लेकर जा रही हूं। तो एक्ट्रेस ने पूछा गैस की दिक्कत है क्या? तो अंर्चना ने कहा- नहीं नहीं, खुद को सर्दी-झुकाम से बचाने के लिए। ये नानी का नुस्खा है। मैंने पहले ही पैकिंग कर ली है और मैं तो अदरक भी ले जा रही हूं और एक मिक्सी भी।

केप टाउन में अर्चना बनाएंगी चाय

ये सुनते ही अंजुम चौंक जाती हैं। वह पूछती हैं- घर बसाना है क्या वहां? अगर आउट हो गई तो? अर्चना ने कहा- मैं पहले तो एलिमिनेट नहीं होऊंगी। मैं वहां लंबा रहने वाली हूं। इसके बाद अंजुम ने आगे पूछा कि और लिस्ट में क्या है तो अर्चना बोलीं- अदरक, चाय की पत्ती, चाय छन्नी, कॉफी मेकर, शेक के लिए मिक्सी ग्राइंडर, मिर्ची, अजवाइन, मेथी और यही सब। मैं एक पात भी बनाऊंगी जिससे हमें सर्दी नहीं होगी।

अर्चना बनाएंगी मिक्सी में चटनी

ये सुनने के बाद अंजुम ने कहा कि वो उनके ही बगल वाला रूम लेंगी। तभी अर्चना ने कहा कि मैं तो सभी से ये कहने वाली हूं कि मेरे रूम के आसपास वाला ही रूम लेना। मैं तो साथ में लड्डू, अचार और नानखटाई भी ले जा रही हूं। इस बार सिलबट्टा नहीं ले जा रही हूं। मैं मिक्सी ग्राइंडर ले जा रही हूं। बिग बॉस में तो अनुमति नहीं मिली इसलिए मैं अब मिक्सी में चटनी बनाऊंगी और खाऊंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.