'टॉम एंड जेरी' की तरह लड़ने वाले अर्चना गौतम और शिव की हुई दोस्ती, रोहित शेट्टी ने कराया दोनों का पैचअप

Updated on 17-06-2023 08:55 PM
बिग बॉस 16 में नजर आ चुके शिव ठाकरे और अर्चना गौतम की दोस्ती और दुश्मनी के बारे में तो आप जानते ही हैं। इन दोनों की घर में जितनी गंदी लड़ाइयां हुई हैं। उतना ही इनका याराना भी देखने को मिला है। उस शो के खत्म होने के बाद इनके रास्ते तो अलग हो गए थे। लेकिन साउथ अफ्रीका के केप टाउन में ये दोनों फिर से मिल गए। शिव और अर्चना 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को गले पर तीन टांके भी आए थे। अब एक इंटरव्यू में इन दोनों ने अपनी लड़ाई और दोस्ती के बारे में बात की है।

'ईटाइम्स' से खास बातचीत में अर्चना गौतम ने बताया कि वह शिव की कही बातों से दुखी हो जाती हैं। लेकिन रोहित शेट्टी ने इनका पैचअप करवा दिया है। वह कहती हैं, 'लड़ाइयां होती रहती हैं और जाहिर सी बात है कि मुझे बुरा लगता है जब कोई मेरे बारे में बुरा कहता है। वह सबके सामने मेरी बेइज्जती कर देता है और ये मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आता, जब वो मेरी मां के बारे में गलत चीजें बोलता है। लेकिन ठीक है। वो सारी बातें बीत गई हैं। रोहित सर ने हमारा पैचअप करवा दिया है। मुझे नहीं पता कि हमारा असल में इक्वेशन क्या है लेकिन हमारी राशि एक है इसलिए हमारे इगो क्लैश होते रहते हैं।'

शिव ठाकरे के बारे में बोलीं अर्चना गौतम
अर्चना गौतम ने आगे कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि हम दोनों नहीं झुक सकते और यही कारण है कि हम हमेशा लड़ते रहते हैं। हमारे अंदर एक-दूसरे के लिए प्यार और गुस्सा दोनों है। लड़ाई झगड़ा, दोस्ती यारी हम दोनों के बीच में लगा रहता है। हालांकि ये परिस्थिति पर निर्भर करता है। मुझे लगता है कि हम दोनों इस बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं। हमारा ऐसा है कि प्यार और लड़ाई दोनों साथ ही करेंगे।'

शिव ठाकरे ने अर्चना गौतम के बारे में कहा

वहीं, शिव ठाकरे ने कहा, 'अर्चना और मैं साथ में रील्स बनाते हैं। हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है और लड़ने की जरूरत भी नहीं है। इस शो का फॉरमैट अलग है। हम यहां स्टंट्स करने के लिए हैं और अपना अच्छा करते हैं। साथ में मजे भी करते हैं और फिर दूसरे स्टंट करते हैं। अर्चना शो में बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है। बिग बॉस हाउस में हमें एक-दूसरे से ज्यादा बोलना पड़ता था और वही टास्क था। इसलिए हमारी लड़ाई होती थी। लेकिन यहां हम एक-दूसरे की तारीफ करते हैं और कुछ नहीं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.