एआर रहमान ने ठुकरा दिया था मुंबई में बसने का ऑफर, कहा- वो अंडरवर्ल्ड माफिया कल्चर का समय था

Updated on 12-08-2023 02:11 PM
इंडिया के फेमस सिंगर एआर रहमान को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वो ऑस्कर से लेकर कई नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्हें म्यूजिक की दुनिया का महारती कहा जाता है। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि वो मुंबई में क्यों नहीं रहते! उन्हें एक बार 'सपनों की नगरी' में बसने का ऑफर भी मिला था, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने इसकी वजह का भी खुलासा किया है और शहर में तब अंडरवर्ल्ड माफिया कल्चर की तरफ भी इशारा किया है।

AR Rahman को चेन्नई से मुंबई शिफ्ट होने के लिए एक प्रोड्यूसर ने बड़ा ऑफर तक दिया था। इसके बावजूद उन्होंने इस शहर में शिफ्ट होने के बारे में कभी विचार भी नहीं किया।

मुंबई में अंडरवर्ल्ड माफिया कल्चर

एआर रहमान ने याद करते हुए कहा, 'मुझे याद है कि साल 1994 में, आंध्र प्रदेश के एक बड़े प्रोड्यूसर ने मुझे चेन्नई से बाहर जाने पर बंजारा हिल्स में एक बड़ी जगह की पेशकश की थी। मैं बस उसे देखकर मुस्कुरा दिया। बाद में, जब मुझे नॉर्थ में शोहरत मिली, तो सुभाष घई ने मुझसे कहा हिंदी सीखो क्योंकि वहां के लोग मुझसे प्यार करते हैं और मुझे ये भाषा आनी चाहिए। लेकिन वह मुंबई में अंडरवर्ल्ड माफिया कल्चर का समय था, इसलिए मैंने इस पर विचार भी नहीं किया।'

बीवी की इच्छा पर भारत लौटे थे रहमान

एआर रहमान 6 नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं और इंडियन म्यूजिक में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने इंग्लैंड में काम करते हुए बिताए दिनों के बारे में बताया, लेकिन उनकी वाइफ की भारत लौटने की इच्छा उन्हें तुरंत वापस ले आई। यूएस सहित कई शानदार डेस्टिनेशन के बावजूद एआर रहमान ने अपनी मातृभूमि में खुद को स्थापित कर लिया।

चेन्नई में बीवी-बच्चों संग रहते हैं सिंगर

दिलचस्प बात यह है कि एआर रहमान मुंबई में मुख्य रूप से काम को लेकर जुड़े रहे हैं, लेकिन घर या रहने को लेकर नहीं। हिंदी फिल्मों में बहुत सारा काम करने के बावजूद वो चेन्नई में अपनी बीवी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.