दो अस्थाई पदों की स्वीकृति अटकी, DG का एक पद और हो जाएगा खत्म

Updated on 27-10-2022 05:02 PM

भोपाल

प्रदेश पुलिस में डीजी का एक पद और खत्म होने जा रहा है। स्पेशल डीजी राजेंद्र कुमार मिश्रा के रिटायर होते ही प्रदेश में डीजी स्तर के दस अफसर ही बचेंगे। इससे पहले मई तक प्रदेश में एक दर्जन डीजी स्तर के अफसर थे। करीब 6 साल बाद प्रदेश में एक बार फिर 10 डीजी हो जाएंगे।
प्रदेश पुलिस के कॉडर में डीजी के पद बढ़ने के बाद इस पद पर दस सबसे सीनियर अफसर पदस्थ हो सकते थे, लेकिन प्रदेश सरकार को लगा कि प्रदेश में डीजी की कमी है,इसके चलते सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर डीजी के दो अस्थाई पद बढ़ा दिए थे। इन पदों के बढ़ने के बाद प्रदेश में डीजी के पद पर 12 अफसर तैनात होने लगे। यह व्यवस्था वर्ष 2016 से लगातार चल रही है। उस वक्त प्रदेश पुलिस के मुखिया ऋषि कुमार शुक्ला थे। इसके बाद से दो बार और सरकार ने इन अस्थाई पदों को स्वीकृति दी।

अब सरकार डीजी के दो अस्थाई पदों पर स्वीकृति नहीं दे रही है। पुलिस मुख्यालय की ओर से मई से पहले ही यह प्रस्ताव जा चुका है, लेकिन सरकार फिलहाल डीजी के अस्थाई पद नहीं देना चाहती है। सरकार में अटके पड़े प्रस्ताव के चलते 31 मई को लोकायुक्त डीजी के पद से राजीव टंडन रिटायर हुए थे, उनके रिटायर होने के बाद प्रदेश में 11 डीजी रेंक के अफसर बचे, अब 31 अक्टूबर को राजेंद्र कुमार मिश्रा रिटायर होने जा रहे हैं। उनके स्थान पर भी फिलहाल कोई एडीजी पदोन्नत नहीं होंगे। वहीं सीआईएसएफ में पदस्थ प्रदेश कॉडर के एडीजी पीएस फलणीकर भी 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.