मुफ्त नल कनेक्शन के लिए आवेदन, 24 घंटे पानी की मिलेगी सुविधा

Updated on 31-10-2025 01:09 PM

रायपुर।  यदि आपको भी अपने घर में 24 घंटे पानी के लिए नल कनेक्शन की जरूरत है तो आप फ्री में नल कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते है. ये आवेदन आप 15 नवंबर तक कर सकेंगे, तो चलिए जानते है आप इसके लिए कहा और कैसे आवेदन कर सकेंगे…

मोतीबाग और गंज मंडी टंकी से 24 घंटे पानी सप्लाई व्यवस्था में फ्लॉप रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अब इसके छूटे हुए 2 हजार 865 घरों में कनेक्शन के लिए 15 नवंबर तक अभियान चलाएगा. इधर जोन-4 कमिश्नरी के अध्यक्ष मुरली शर्मा ने कहा कि अभी इस योजना के तहत सिर्फ सामान्य की तरह दो टाइम पानी सप्लाई हो रही है. जल्द ही हम मोतीबाग टंकी से तीन टाइम पानी सप्लाई पर काम शुरू करेंगे. स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा गंज कमांड एरिया में रमण मंदिर वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड, तात्यापारा वार्ड, शहीद चूडामणि नायक वार्ड, स्वामी आत्मानंद वार्ड एवं मोतीबाग कमांड एरिया में महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड, ब्राम्हण पारा वार्ड, स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड, मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड, विपिन बिहारी सूर वार्ड एवं महामाया मंदिर वार्ड में पानी सप्लाई की जा रही है.

24 गुना 7 जलप्रदाय योजना अंतर्गत कमांड क्षेत्र में निःशुल्क नल कनेक्शन एक बार फिर शुरू किया जा रहा है. योजना के लक्ष्य में निर्धारित अधिकांश हितग्राहियों द्वारा नल कनेक्शन लिये जा चुके हैं, परंतु अभी तक 2 हजार 865 हितग्राहियों के द्वारा नल कनेक्शन नहीं लिया गया है. इसलिए शेष नल कनेक्शनों को 15 नवंबर तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है. उक्त तिथि तक योजना के स्कोप ऑफ वर्क के अनुसार निःशुल्क नल कनेक्शन दिया जायेगा. इसके बाद नये नल कनेक्शन हेतु प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित शुल्क जमा करने उपरांत हितग्राहियों को नल कनेक्शन दिया जायेगा. निर्धारित तिथि तक नये कनेक्शन हेतु रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय, नगर पालिक निगम जोन कार्यालय एव वार्ड पार्षद से संपर्क किया जा सकता है.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.