एपल के टेक्निकल एक्सपर्ट्स जल्द भारत आएंगे

Updated on 25-11-2023 03:26 PM

एपल जल्द ही अपने टेक्निकल एंड साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स को भारत भेजेगी। यह एक्सपर्ट्स भारत में अमेरिका बेस्ड टेक्नोलॉजी कंपनी एपल द्वारा कई अपोजिशन पॉलिटिशियंस और जर्नलिस्ट्स को भेजे गए थ्रेट नोटिफिकेशंस की जांच करने वाले ऑफिशियल्स से मिलने के लिए भारत आ रहे हैं। सरकार के दो सीनियर ऑफिशियल्स ने इस बात की जानकारी दी है।

31 अक्टूबर को एपल से मिला था नोटिफिकेशन
31 अक्टूबर को TMC सांसद महुआ मोइत्रा, कांग्रेस नेता शशि थरूर समेत विपक्षी दलों के कई लीडर्स और कुछ जर्नलिस्ट को एपल से एक नोटिफिकेशन मिला था। इसमें कहा गया था- एपल को लगता ​​​​है कि आपको स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आपकी एपल ID से जुड़े आईफोन को रिमोटली कॉम्प्रोमाइज करने यानी हैक करने की कोशिश की जा रही है।

यदि आपका डिवाइस किसी स्टेट-स्पॉन्सर्ड अटैक से कॉम्प्रोमाइज हुआ है, तो वो आपका सेंसिटिव डेटा, कम्युनिकेशन और कैमरा और माइक्रोफोन तक एक्सेस कर सकते हैं। यह संभव है कि यह एक फॉल्स अलार्म हो, लेकिन इस चेतावनी को गंभीरता से लें। इस मामले ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी थी और विपक्ष ने सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया था। सरकार ने आरोप से इनकार करते हुए जांच के आदेश दिए और एपल से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

अब तक, भारत में एपल के प्रतिनिधियों ने सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत की है, लेकिन कंपनी के टेक्निकल एक्सपर्ट्स विदेश में स्थित हैं। अधिकारियों ने कहा कि एक वीजा मुद्दा था, जिसके कारण एक्सपर्ट्स को आने में देरी हुई, लेकिन इसे सुलझा लिया गया है और उनकी विजिट जल्द होनी चाहिए।

इन्फॉर्म और असिस्ट करने के लिए थ्रेट नोटिफिकेशन
एपल की वेबसाइट के अनुसार, थ्रेट नोटिफिकेशन उन यूजर्स को इन्फॉर्म और असिस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें स्टेट-स्पॉन्सर्ड अटैकर्स की ओर से टारगेट करने की कोशिश की गई हो। इस नोटिफिकेशन में लॉकडाउन मोड इनेबल करने समेत फोन को सिक्योर करने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं इसकी भी जानकारी दी जाती है।

लॉकडाउन मोड डिवाइसेज को एक्सट्रीमली रेयर और हाइली सोफेस्टिकेटेड साइबर अटैक्स से बचाने में मदद करता है। जब लॉकडाउन मोड इनेबल होता है, तो आपका डिवाइस उस तरह काम नहीं करेगा जैसा वह आमतौर पर करता है। अटैक को रोकने के लिए कुछ ऐप्स, वेबसाइट और फिचर्स को लिमिटेड कर दिया जाता है।

अच्छी तरह से फंडेड होते हैं स्टेट-स्पॉन्सर्ड अटैकर्स
स्टेट-स्पॉन्सर्ड अटैकर्स अच्छी तरह से फंडेड और सोफिस्टिकेटेड होते हैं। उनके अटैक समय के साथ विकसित होते हैं। ऐसे हमलों का पता लगाना थ्रेट इंटेलिजेंस सिग्नल्स पर निर्भर करता है जो अक्सर इमपरफैक्ट और इनकम्प्लीट होते हैं। यह संभव है कि कुछ नोटिफिकेशन गलत हो, लेकिन हम इस बारे में जानकारी नहीं दे सकते कि किस कारण हमें ये नोटिफिकेशन भेजना पड़ा।

अगर हम इसका कारण बता देंगे तो अटैकर्स को डिटेक्शन फीचर से बचने के लिए अपने बिहेवियर को बदलने में मदद मिल सकती है। वहीं एपल नोटिफिकेशन असली है या नहीं यह वैरिफाई करने के लिए appleid.apple.com पर साइन इन करें। यदि Apple ने आपको कोई नोटिफिकेशन भेजा है, तो आपके साइन इन करने के बाद यह पेज के टॉप पर दिखाई देगा।

सिक्योटी के लिए तीन स्टेप्स फॉलो करें...

  • लेटेस्ट सॉफ्टवेयर में अपने डिवाइसेज को अपडेट करें, क्योंकि इसमें लेटेस्ट सिक्योरिटी फिक्सेज शामिल होते हैं।
  • डिवाइसेज को पासकोड से प्रोटेक्ट करें। एपल ID के लिए टु फैक्टर ऑथेंटिकेशन और मजबूत पासवर्ड यूज करें।
  • ऐप स्टोर से ही ऐप्स इंस्टॉल करें। अननोन सेंडर के लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें। स्टॉन्ग और यूनीक पासवर्ड यूज करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.