150 फीट गहरी खाई में गिरे भारतीय किशोर की Apple Watch ने बचाई जान, जानें कैसे हुआ ‘चमत्कार’

Updated on 21-11-2022 04:20 PM

नई दिल्ली

ऐसी ढेरों कहानियां सुनने को मिलती हैं, जब Apple Watch की वजह से यूजर्स की जान बचाई गई है। इस बार एक भारतीय किशोर के भाग्य और ऐपल वॉच ने उसका साथ दिया और उसे करीब 150 फीट गहरी खाई से सुरक्षित निकाला जा सका। गहरी घाटी में गिरने और गंभीरे चोटें लगने के बाद इस युवक ने Apple Watch Series 7 की मदद से परिवार और दोस्तों को मदद के लिए बुलाया।

स्मित मेहता नाम का यह किशोर हाइकिंग के लिए गया था, जहां वह फिसलकर खाई में गिर गया और उसका iPhone भी छिटककर खो गया। राहत की बात यह थी कि स्मित ने ऐपल वॉच पहन रखी थी, जिसकी मदद से वह दूसरों से कॉन्टैक्ट कर पाए और उन्हें अपनी लोकेशन बताने में सफल रहे। ऐपल वॉच ना होने की स्थिति में उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ सकता था, जो उनके लिए जानलेवा साबित होता।
 
स्मित ने ऐपल CEO को बताई अपनी कहानी
हादसे से उबरने के बाद स्मित ने ऐपल CEO टिम कुक को ईमेल भेजकर बताया कि कैसे ऐपल प्रोडक्ट की वजह से वह आज सुरक्षित हैं। उनके ईमेल के जवाब में टिम कुक ने भी प्रतिक्रिया दी है और अपनी कहानी शेयर करने के लिए स्मित को धन्यवाद दिया है। टिम पहले भी ऐपल वॉच की लाइफ-सेविंग क्षमताओं का जिक्र अपनी प्रेजेंटेशन के दौरान कर चुके हैं। नए अपडेट्स के साथ इसमें नए SOS फीचर्स भी दिए गए हैं।

अपने दोस्तों के साथ हाइकिंग पर थे स्मित
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर लोनावाला में रहने वाले स्मित अपने दोस्तों के साथ हाइकिंग पर गए थे। बारिश के चलते वापस लौटते वक्त उनका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गए। एक बड़े पत्थर और पेड़ में फंसने के चलते वह बच गए लेकिन उनके पैर फ्रैक्चर हुआ। तेज दर्द और हादसे की स्थिति में ऐपल वॉच का साथ होना उनके लिए राहत साबित हुआ और उनतक फौरन मदद पहुंचाई गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.