एपल मुंबई और दिल्ली स्टोर वर्ल्ड वाइड टॉप-परफॉर्मिंग आउटलेट बने

Updated on 23-04-2024 01:58 PM

एपल के भारत में मुंबई और दिल्ली में मौजूद दोनों ऑफिशियल स्टोर्स ने कंपनी के दुनियाभर में मौजूद सभी स्टोर्स से सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल के मुंबई और दिल्ली स्टोर प्रत्येक ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में 190-210 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया। इसके साथ ही मुंबई और दिल्ली स्टोर वर्ल्ड वाइड कंपनी के टॉप-परफॉर्मिंग रिटेल आउटलेट्स बन गए हैं।

मुंबई-दिल्ली स्टोर ने लगातार ₹16-17 करोड़ की मंथली एवरेज सेल्स दर्ज की
इकोनॉमिक टाइम्स के सूत्रों के अनुसार, 'कंपनी के मुंबई और दिल्ली स्टोर ने अपने लॉन्च के बाद से लगातार 16-17 करोड़ रुपए की मंथली एवरेज सेल्स दर्ज की है। वहीं अपने बड़े साइज की वजह से मुंबई स्टोर का रेवेन्यू दिल्ली स्टोर की तुलना में थोड़ा ज्यादा रहा है।'

एपल पुणे, बेंगलुरु और नोएडा में ओपन करेगी तीन नए ऑफिशियल स्टोर्स
सूत्रों ने कहा, 'भारत में एपल के दोनों स्टोर्स कंपनी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। अब कंपनी भारत में अपने अगले तीन नए ऑफिशियल स्टोर्स ओपन करने के लिए जगह तलाश रही है।'

दो इंडस्ट्री एग्जीक्यूटिव्स ने कंफर्म किया कि कंपनी अब पुणे और बेंगलुरु में अपने दो नए स्टोर्स ओपन करेगी। वहीं नोएडा, NCR में एपल का दूसरा आउटलेट ओपन किया जाएगा। यह तीनों स्टोर्स बड़े मॉल्स में ओपन किए जाएंगे।

एपल के मुंबई और दिल्ली स्टोर को एक साल पूरा हुआ
एक एग्जीक्यूटिव ने बताया कि एपल भारत में आगे के एक्सपेंशन प्लान को फाइनल करने से पहले अपने मुंबई और दिल्ली में मौजूद दोनों स्टोर्स के ऑपरेशन का एक साल पूरा होने का इंतजार कर रहा था।

18 अप्रैल को मुंबई में 'एपल BKC' और 20 अप्रैल को दिल्ली में 'एपल साकेत' इन दोनों स्टोर्स को ओपन हुए एक साल हो गया है। एपल के CEO टिम कुक ने इन दोनों स्टोर्स की ओपनिंग की थी।

एपल भारत जैसे मार्केट में सिर्फ 2 स्टोर्स से संतुष्ट नहीं होने वाला
एग्जीक्यूटिव ने कहा कि एपल भारत जैसे मार्केट में सिर्फ 2 स्टोर्स से संतुष्ट नहीं होने वाला है। कंपनी के भारत में एक्सपेंशन के प्लान्स हैं। एग्जीक्यूटिव ने यह भी कहा कि कंपनी जल्द ही भारत में अपने प्रीमियम मिक्स्ड-रियल्टी हेडसेट एपल विजन प्रो को पेश करने का प्लान बना रही है।

उम्मीद है कि कंपनी जून में अपकमिंग WWDC डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इसे पेश कर सकती है। हालांकि, एपल ने इन खबरों पर अब तक कोई बयान नहीं दिया है।

भारत पर बहुत ज्यादा फोकस कर रही है एपल
एपल भारत पर बहुत ज्यादा फोकस कर रही है, जो ग्लोबल लेवल पर दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट है। क्योंकि, एपल को अभी अमेरिका और चीन जैसे प्रमुख मार्केट्स में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्टोर खोलना कंपनी की भारत में मार्केट एक्सपेंशन स्ट्रेटेजी का हिस्सा
कंपनी डोमेस्टिक यूज और एक्सपोर्ट दोनों के लिए अपने लोकल मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस का विस्तार कर रही है। एपल स्टोर खोलना कंपनी की भारत में मार्केट एक्सपेंशन स्ट्रेटेजी का एक प्रमुख पहलू रहा है। भारत में स्टोर खुलने के बाद से एपल ने हर तिमाही में डबल-डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ देखी है।

रिटेल स्टोर्स ओपन करना, कंपनी के भारत में अपने वॉल्यूम और वैल्यू हिस्सेदारी को बढ़ाने के एपल के प्रयासों का हिस्सा है। एपल का टारगेट 2023 में लगभग 7% से बढ़कर जितनी जल्दी हो सके डबल-डिजिट स्मार्टफोन वॉल्यूम मार्केट हिस्सेदारी हासिल करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.