चिन्नास्वामी में तो कोई भी... एबी डिविलियर्स को लेकर गौतम गंभीर का विवाद बयान, मच गया बवाल!

Updated on 06-03-2023 06:09 PM
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का आईपीएल में बेहतरीन रिकॉर्ड है। पहले दिन सीजन तक दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेलने वाले डिविलियर्स 2011 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। 2021 सीजन के बाद उन्होंने आईपीएल से संन्यास ले लिया था। अपने बूते डिविलियर्स ने आरसीबी को कई मैचों में जीत दिलाई थी। लेकिन गौतम गंभीर का मानना है कि उनके रिकॉर्ड सिर्फ खुद के लिए थे।

रैना के साथ तुलना कर बोले गंभीर

एबी डिविलियर्स को आईपीएल के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है लेकिन दो बार के आईपीएल विजेता कप्तान गौतम गंभीर के अनुसार, डिविलियर्स आरसीबी में अपने कार्यकाल के दौरान केवल व्यक्तिगत रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'अगर एबी डिविलियर्स चिन्नास्वामी स्टेडियम जैसे छोटे मैदान में 8-10 साल तक खेलते हैं, तो किसी भी खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट या क्षमता वही हो सकती है। इसलिए सुरेश रैना ने 4 आईपीएल खिताब जीते, दुर्भाग्य से डिविलियर्स ने निजी रिकॉर्ड ही बनाए।'

गंभीर और डिविलियर्स का आईपीएल करियर

184 मैच के आईपीएल करियर में एबी डिविलियर्स ने 151.59 की स्ट्राइक रेट और 39.71 की औसत से 5162 रन बनाए हैं। इसमें 40 फिफ्टी और 3 शतक भी शामिल हैं। उनके नाम 413 चौके और 251 छक्के भी हैं। लेकिन वह एक बार फिर आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत सके। वहीं गौतम गंभीर ने 154 मैचों में 31 की औसत और 124 की स्ट्राइक रेट से4118 रन बनाए। उनके नाम 36 फिफ्टी हैं। गंभीर ने 491 चौके और 59 छक्के मारे। उनकी कप्तानी में केकेआर ने दो बार लीग का खिताब जीता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.