अनुष अगरवल्ला ने घुड़सवारी में पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया:एशियन गेम्स में जीत चुके हैं घुड़सवारी की ड्रेसाज इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल

Updated on 20-02-2024 01:55 PM

एशियन गेम्स के मेडलिस्ट अनुष अगरवल्ला ने घुड़सवारी की ड्रेसाज इवेंट में देश के लिए पेरिस ओलिंपिक कोटा हासिल कर लिया है। भारतीय घुड़सवारी महासंघ (IEF) ने सोमवार को इसकी घोषणा की। अनुष ने पिछले साल चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में ड्रेसाज में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

IEF महासचिव कर्नल जयवीर सिंह ने बधाई दी
भारतीय घुड़सवारी संघ के महासचिव कर्नल जयवीर ने अनुष के कोटा हासिल की जानकारी देते हुए कहा कि ड्रेसाज के इंडिविजुअल इवेंट में कोटा की जानकारी इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर इक्वेस्ट्रियन स्पोर्ट्स (FEI) से मिली है। यह गर्व की बात है कि अनुष को यह कोटा FEI के आयोजित इवेंट में लगातार बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मिला है। अनुष को इसके लिए बधाई।

अनुष को चार इवेंट में प्रदर्शन के आधार पर मिला कोटा
अनुष को इस साल पेरिस में होने वाले ओलिंपिक गेम्स के लिए कोटा चार इवेंट के आधार पर मिला है। उन्हें इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर इक्वेस्ट्रियन स्पोर्ट्स (FEI) के पोलैंड, नीदरलैंड्स, जर्मनी और बेल्जियम में आयोजित प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर मिला है।

अनुष बोले- बचपन का सपना था, ओलिंपिक का हिस्सा बनना
ओलिंपिक कोटा हासिल करने के बाद 24 साल के अनुष ने कहा कि बचपन से मेरा सपना था कि मैं ओलिंपिक गेम्स का हिस्सा बनूं। कोटा मिलने से मेरा सपना पूरा होगा।

अनुष से पहले भी 7 घुड़सवार ओलिंपिक में कर चुके हैं देश का प्रतिनिधित्व
अनुष से पहले 7 घुड़सवार ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इससे पहले फवाद मिर्जा ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में घुड़सवारी में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं इम्तियाज अनीस (सिडनी 2000), इंद्रजीत लांबा (अटलांटा 1996), जितेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया, हुसैन सिंह, मोहम्मद खान और दरिया सिंह (सभी मॉस्को 1980) ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.