RARKPK देखने के बाद रो पड़े अनुराग कश्यप, करण जौहर की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- मैंने दो बार फिल्म देख ली

Updated on 31-07-2023 02:55 PM

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फैंस और क्रिटिक्स को बहुत पसंद आ रही है। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। अब फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने फिल्म का रिव्यू किया है। फिल्ममेकर ने शानदार परफॉर्मेंस के लिए एक्टर्स को बधाई देते हुए एक नोट लिखा। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह फिल्म देखकर रोये भी थे। इस बीच एक ट्रोलर ने उन्हें कुछ ऐसा कह दिया, जिसका उन्होंने बेजोड़ जवाब दिया है।

 
हाल ही में Anurag Kashyap ने इंस्टाग्राम से 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर प्यार बरसाया और इसे करण जौहर की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म बताया। बाद में अनुराग कश्यप को इस पर भी ट्रोल किया जाने लगा लेकिन वो चुप नहीं रहे और एक यूजर को ऐसा करारा जवाब दिया कि उनका कमेंट वायरल हो गया। अनुराग कश्यप को एक ट्रोल ने कहा कि उन्हें RARKPK देखने के बाद अपनी आंखें साफ करने के लिए 'ओपेनहाइमर' को देखना होगा।
 
 

अनुराग कश्यप को पसंद आई करण जौहर की फिल्म

इसके जवाब में उन्होंने लिखा, 'टिकट दिखा दोनों का? ट्रोल।' दरअसल इससे पहले अनुराग कश्यप ने करण जौहर की तारीफ करते हुए लिखा था, 'मैं जिस करण जौहर को जानता हूं, उसे उन्होंने पूरी तरह से इस फिल्म में दिखा दिया।'
 

धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किस

फिल्म में अपने पसंदीदा हिस्से के बारे में बात करते हुए अनुराग ने शेयर किया, 'फिल्म का बेस्ट पार्ट धर्मेंद्र और शबाना आजमी की एकतरफा प्रेम कहानी और जया बच्चन का खूंखार रूप है। इसके अलावा सारे एक्टर्स बहुत अच्छे थे। पुराने क्लासिक गानों के इस्तेमाल के साथ मुझे बहुत मजा आया।' इसके अलावा भी अनुराग कश्यप ने पूरी फिल्म और इसकी कास्ट की खूब तारीफ की।
 

फिल्म देखकर रो पड़े अनुराग कश्यप

अपने नोट को खत्म करते हुए उन्होंने कहा, 'पूरी तरह से फिल्म ने एंटरटेन किया। मैं हंसा और रोया भी और मानो या न मानो इसे दो बार देखा। ये एक ऐसी हिंदी फिल्म है, जिसे मैं लंबे समय से याद कर रहा हूं। जिस करण जौहर को मैं जानता हूं, पूरी फिल्म में वो मुझे दिखा।'
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.