'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का एंथम सॉन्ग रिलीज, कौन होगा इस बार असली बॉस? सलमान ने बता डाला

Updated on 09-06-2023 08:26 PM
एक बार फिर रियालिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' दस्तक देने जा रहा है। इस बार ये शो कई वजहों से सुर्खियों में है। पहला तो ये कि इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 2' को करण जौहर नहीं बल्कि सलमान खान होस्ट करेंगे। दूसरा, ये वूट पर नहीं बल्कि जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। अब मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' का एंथम सॉन्ग रिलीज कर दिया है, जिसमें सलमान खान की आवाज और डांस देखकर आप भी झूमने लगेंगे। आइए दिखाते हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2' का नया ऑफिशियल वीडियो, जो आपकी एक्साइटमेंट बढ़ा देगा।


'बिग बॉस ओटीटी 2' 17 जून 2023 से शुरू हो रहा है। इस बार इसकी टैगलाइन है, 'किसकी लगेगी, किसकी बचेगी है आपके पावर में, क्योंकि इस बार जनता है असली बॉस।' फैंस इस वीडियो को देख एक्साइटिड हो गए हैं। कमेंट सेक्शन में जमकर सलमान खान और इस एंथम की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'ये तो पक्का सुपरहिट होगा।' वहीं एक यूजर ने कहा, 'भाई होस्ट करेंगे तो सबकी क्लास लगना तो लाजमी है और मजा हो जाएगा दोगुना।'

बिग बॉस ओटीटी 2 का एंथम सॉन्ग

'बिग बॉस ओटीटी 2' के एंथम को मशहूर रैपर रफ्तार ने गाया है। उन्होंने ही लिखा है और कंपोज भी किया है। रफ्तार की झलक भी 'बिग बॉस ओटीटी 2' एंथम में देखने को मिली है। सलमान खान और रफ्तार की जुगलबंदी काफी जम रही है। भाईजान की पर्सनैलिटी पर रफ्तार की आवाज काफी सूट हो रही है। वहीं इस एंथम के बोल से ये तो साफ हो गया कि है बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला सीधे सीधे ऑडियंस के हाथ में होगा। वही शो को लीड भी करने वाले हैं। जो कंटेस्टेंट फैंस के दिल पर राज करेगा, वही आगे बढ़ेगा।

'बिग बॉस ओटीटी 2' में कौन कौन आ रहा है

'बिग बॉस ओटीटी 2' में इस बार कौन कौन कंटेस्टेंट (Bigg Boss OTT 2 Contestants) शामिल होंगे, इसे लेकर मेकर्स ने फिलहाल कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। मगर कई बड़े नाम पर चर्चा चल रही है। प्रतिज्ञा एक्ट्रेस पूजा गौर, पारस अरोड़ा, उमर रियाज, मुनव्वर फारूकी, अंजली अरोड़, महीप कपूर (शनाया कपूर की मां) से लेकर जिया शंकर समेत कई नामों की चर्चा चल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.