भोपाल मेट्रो का एक और ठिगना स्टेशन:केंद्रीय विद्यालय मेट्रो स्टेशन भी डेढ़ फीट छोटा बना दिया, अब सड़क को खोदकर ऊंचाई बढ़ा रहे

Updated on 04-11-2025 01:04 PM

भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में एक और बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। प्रोजेक्ट के प्रॉयोरिटी रूट में आ रहे केंद्रीय विद्यायल स्टेशन (आरबीआई के सामने) की ऊंचाई तय मानक से कम रह गई है। ऐसे में ऊंचे भारी वाहन और ओवरलोड डंपर यहां फंस सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए अब यहां रोड को खोदकर स्टेशन की ऊंचाई बढ़ाने की जद्दोजहद की जा रही है। दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया है कि एमपी नगर से सुभाष नगर की ओर जाने वाली रोड जिस जगह पर खोदी जा रही है, वहां स्टेशन की मौजूदा ऊंचाई 5 मीटर ही है।

लिहाजा अब रोड को करीब 0.5 मीटर(1.64 फीट) खोदा जा रहा है ताकि स्टेशन की ऊंचाई रोड की सतह से 5.5 मीटर हो सके। मौजूदा स्थिति में सामान्य डंपर तो गुजर सकते हैं लेकिन ओवरलोड डंपर और अधिक ऊंचाई वाले ट्रॉले यहां से नहीं गुजर पाएंगे। गौरतलब है कि ऐसी ही स्थिति प्रगति चौराहे के पास बने एमपी नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे की सड़क में भी बनी थी। करीब 45 करोड़ खर्च कर एमपी नगर मेट्रो स्टेशन बनाने के बाद इतनी भी जगह नहीं बची थी, जिसमें से कोई लोडेड डंपर भी गुजर पाए।

मेट्रो का तर्क: रोड को लेवल में कर रहे हैं

मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अफसरों का कहना है कि स्टेशन के पास सड़क दोबारा बनाई जाना है। एमपी नगर से डिपो की ओर जाने वाली सड़क को उसी लेवल में लाया जा रहा है, जिस लेवल में डिपो से एमपी नगर की ओर आने वाली सड़क है। इसी के तहत सड़क खोदने का काम किया जा रहा है।

ट्रैफिक डायवर्सन पर भी सवाल

सुभाष नगर डिपो, सुभाष नगर स्टेशन और केंद्रीय विद्यालय स्टेशन के सिविल वर्क में करीब ढाई साल लगे। आसपास के ट्रैफिक को 15 महीने से ज्यादा डायवर्ट करना पड़ा। जानकारों का कहना है कि रोड निर्माण साथ में कर लिया जाता तो दोबारा ट्रैफिक डायवर्सन की जरूरत नहीं पड़ती।

अस्थायी रोड बनाने के बाद शुरू काम

मेट्रो की डायवर्सन मांग पर ट्रैफिक पुलिस की सलाह से निर्माण एजेंसी ने सड़क के समानांतर अस्थायी सड़क बना दी। इससे ट्रैफिक डायवर्ट करने की जरूरत कम हुई और एमपी नगर, अरेरा हिल्स के आसपास वाहनों का फंसना टल गया।

28 दिन चलेगा सड़क दुरुस्त करने का काम

सड़क को दुरुस्त करने के लिए निर्माण एजेंसी ने हमसे डायवर्सन अनुमति मांगी थी। हमारी सलाह के बाद गेट्रो में समानांतर वैकल्पिक सड़क बना दी है। इसलिए उन्हें निर्माण की अनुमति दे दी गई। यह काम दो चरणों में 28 दिन में पूरा होगा। 

- जितेंद्र सिंह पवार, डीसीपी ट्रैफिक

मेट्रो प्रबंधन येड रेस्टोरेशन का काम कर रहा है, जिसे निर्माण एजेंसी से हुए करार के तहत ही किया जा रहा है। जनसुविधा की दृष्टि से इसे जल्द पूरा करने के लिए मेट्रो प्रबंधन को कहा जाएगा।

- संकेत भोंडवे, कमिश्नर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.