डेजी शाह के बाद एक और शॉकिंग एलिमिनेशन, श‍िव ठाकरे बने 'खतरों के खिलाड़ी 13' के फाइनलिस्ट!

Updated on 28-06-2023 08:46 PM
रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शुरुआत 15 जुलाई से होने जा रही है। इसमें तमाम नामी सितारे नजर आएंगे। मई महीने के दूसरे हफ्ते में ही सभी साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शूटिंग करने के लिए रवाना हो गए थे। अब उसमें से कुछ के एलिमिनेट होने की तो कुछ के टॉप 5 में शामिल होने की खबर आ रही है। वहीं, चैलेंजर बनकर गईं दिव्यांका त्रिपाठी, हिना खान और फैसल शेख भी इंस्टाग्राम पर वहां से रोहित शेट्टी के साथ फोटोज पोस्ट कर रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi Seaon 13 में अर्चना गौतम, शीजान खान, रोहित रॉय, शिव ठाकरे, अंजलि आनंद, अंजुम फकीह, डेजी शाह, सौंडस मौफकीर,अर्जित तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा समेत अन्य कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। 15 जुलाई से आन वाले इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो को रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। इसके तमाम प्रोमोज आ चुके हैं। कई कंटेस्टेंट्स के चोटिल होने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिनको देखने के बाद फैन्स चिंतित हो गए थे।

इनका हुआ KKK13 से एलिमिनेशन

अब मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा कर रही हैं कि शीजान खान इस शो से एलिमिनेट हो गए हैं। वह स्ट्रॉन्ग कंटेंडर थे। मगर एक टास्क में वह इस बाजी को हार गए। इसके पहले रोहित रॉय इंडिया वापस आ गए थे। क्योंकि उनको बहुत चोट लग गई थी। मेकर्स ने उनको वाइल्डकार्ड अब्दु रोजिक ने बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री की थी। लेकिन अब वो भी इस शो से आउट हो चुके हैं। वहीं, इस लिस्ट में रूही चतुर्वेदी और डेजी शाह का भी नाम जुड़ा है। इन्हें इंडिया में स्पॉट भी किया गया है। खैर। टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में अब ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा, नायरा बनर्जी, अर्चना गौतम और रश्मीत कौर का नाम शामिल है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि शिव ठाकरे फाइनलिस्ट बन गए हैं। हालांकि अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

KKK13 में आए तीन चैलेंजर्स

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में पहली बार पिछले सीजन्स के टॉप कंटेस्टेंट्स को बुलाया गया है। इसमें तीन लोग ही पहुंचे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी, हिना खान और फैसल शेख। तीनों की ही परफॉर्मेंस से रोहित शेट्टी इम्प्रेस थे। अब ये तीनों टॉप 5 को टक्कर देने के लिए शो में आई हैं। फिलहाल शूटिंग कर हो रही है। और ये सभी बेहद एक्साइटेड हैं। हिना ने तो रोहित शेट्टी के साथ-साथ सांप के साथ भी फोटोज शेयर की है, जिससे फैन्स में शो को लेकर और दिलचस्पी बढ़ गई है।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.