IPL पर कुर्बान होगी एक और आईसीसी ट्रॉफी, आखिर कब समझेगा BCCI?

Updated on 08-06-2023 07:36 PM
लंदन: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 2008 में हुआ था। IPL को मिली ब्लॉकबस्टर सफलता, खिलाड़ियों को कुछ मैचों के लिए भारी भरकम राशि ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को 7वें आसमान पर पहुंचा दिया। आलम यह है कि दुनिया के तमाम देश फ्रेंचाइजी क्रिकेट का आयोजन कर रहे हैं और इंटरनेशनल सितारों को बड़ी राशि पर अप्रोच करते हैं, जिसे इनकार कर पाना मुश्किल होता है। यही वजह है कि खिलाड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट को इंटरनेशनल क्रिकेट से ऊपर तवज्जों दे रहे हैं। इसका बड़ा उदाहरण न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट हैं।
भारतीय क्रिकेट को खोखला कर रहा आईपीएल!
T20 में अधिकतम 4 ओवर की बॉलिंग और 120 लीगल गेंदों ने 5 दिन तक चलने वाले टेस्ट के रोमांच को कम दिया है। बॉलीवुड फिल्म की तरह 3 घंटे में खत्म होते मैचों ने एक तरह से न केवल टेस्ट के रोमांच को कम कर दिया है, बल्कि खिलाड़ियों की फिटनेस को भी T20 या वनडे के प्रारूप में फिट कर दिया है। भारतीय खिलाड़ी अब हर साल 2 महीने के लंबे पीरियड के लिए लगातार आईपीएल खेलते हैं। इसका असर अब सीधा-सीधा टीम इंडिया की परफॉर्मेंस पर पड़ रहा है। पैसा कमाने के लिए खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बनते हैं और फिर कभी चोटिल हो जाते हैं। इसका खामियाजा अंतरराष्ट्रीय टीमों को भुगतना पड़ता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण केएल राहुल और केन विलियमसन हैं जो आईपीएल 2023 में चोटिल हो गए थे।

इसके अलावा जब इस बात से हर कोई अवगत था कि 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। तो इसके बावजूद बीसीसीआई ने 2 महीने तक आईपीएल करवाया जिसका हिस्सा मौजूदा भारतीय टीम का लगभग हर एक खिलाड़ी था। इसका असर यह पड़ा कि टीम इंडिया के प्लेयर्स को आईपीएल से रिकवर करने का बिल्कुल समय नहीं मिला और उन्हें लंदन आते ही फिर से प्रैक्टिस करनी पड़ी, जिसके चलते वह बड़े मुकाबले से पहले फ्रेश नहीं रह पाए।

हाथ से जाएगी एक और आईसीसी ट्रॉफी?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया काफी कमजोर दिखी। इसकी मुख्य वजह यह सामने आ रही है कि खिलाड़ियों को फाइनल के लिए सही तरह से प्रैक्टिस करने का समय नहीं मिला और ना ही उन्हें रेस्ट करने का पर्याप्त समय मिला। इसकी वजह से टीम पहले दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और अब यहां से वापसी करना किसी करिश्मे से कम नहीं होगा।

पिछले 10 साल में एक आईसीसी खिताब नहीं जीती भारतीय टीम

टीम इंडिया ने आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उसके बाद से अब तक भारत एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। इसके पीछे कई कारण हैं। लेकिन उसमें से एक रीजन आईपीएल भी हो सकता है। क्योंकि 2013 के बाद हल्के-हल्के आईपीएल का क्रेज बढ़ता गया। टूर्नामेंट में मुकाबले बढ़ते गए। टीमों में भी इजाफा हुआ। इससे इंटरनेशनल क्रिकेट का रुतबा कहीं ना कहीं घटा। इसी के साथ प्लेयर्स आईपीएल की वजह से पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर फोकस नहीं कर पाते हैं। बहरहाल, बीसीसीआई को इस पर थोड़ा विचार विमर्श करना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी बड़े इवेंट से पहले आईपीएल का आयोजन ना करवाया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.