अनिल अंबानी की एक और कंपनी होगी दिवालिया! जानिए किसने घसीटा NCLT में

Updated on 20-06-2023 08:06 PM
नई दिल्ली: भारी कर्ज में डूबे कारोबारी अनिल अंबानी (Anil Ambani) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी एक और कंपनी रिलायंस इनोवेंचर्स (Reliance Innoventures) को इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग्स के लिए एनसीएलटी (NCLT) ने एडमिट कर दिया है। अमेरिका के फाइनेंसर जीएस फ्लावर्स (JC Flowers) ने अंबानी की कंपनी को एनसीएलटी में घसीटा है। अमेरिकी कंपनी का दावा है कि रिलायंस इनोवेंचर्स ने उसके कर्ज के भुगतान में डिफॉल्ट किया है। जेसी फ्लावर्स एसेट कंस्ट्रक्शन कंपनी (JC Flowers Asset Reconstruction Company) ने दिसंबर में यस बैंक (Yes Bank) के 48,000 करोड़ रुपये के बैड लोन पोर्टफोलियो को लिया था। इस तरह अंबानी की कंपनी का लोन भी उसके पास आ गया।


ईटी ने इस बारे में कोर्ट के डॉक्यूमेंट्स को देखा है। इनके मुताबिक रिलायंस इनोवेंचर्स ने 2015 और 2017 में बैंक से यह लोन लिया था। यस बैंक ने रिलायंस इनोवेंचर्स का 1000 करोड़ रुपये का कर्ज जेसी फ्लावर्स के हवाले किया था। यह कर्ज टर्म लोन और नॉन-कनवर्टीबल डिबेंचर्स के रूप में था। जेसी फ्लावर्स का दावा है कि अंबानी की कंपनी ने 100 करोड़ रुपये के इंटरेस्ट पेमेंट में डिफॉल्ट किया है। जेसी फ्लावर्स और रिलायंस ग्रुप ने इस बारे में ईटी के ईमेल का जवाब नहीं दिया। रिलायंस इनोवेंचर्स ने कहा कि एनसीएलटी में कहा कि उसने कोई डिफॉल्ट नहीं किया है।


कंपनी का दावा

अनिल अंबानी की कंपनी का दावा है कि उसने फाइनेंसर को जो कोलेट्रल दिया है, वह उसके कर्ज को कवर करने के लिए काफी है। कंपनी ने कहा कि क्रेडिटर ने गलत समय पर रिलायंस ग्रुप की चार कंपनियों की फायर सेल की थी जिससे शेयरों में भारी गिरावट आई। इसके लिए होल्डिंग कंपनी ने 2598 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था और रिलांयस इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस पावर, रिलायंस कैपिटल और रिलायंस होम फाइनेंस के शेयरों को गिरवी रखा गया था। यस बैंक ने 2019 में फायर सेल में इन शेयरों को महज 142 करोड़ रुपये में बेच दिया था। इसके बाद जेसी फ्लावर्स ने बैंक के बैड लोन पोर्टफोलियो को लिया था। रिलायंस इनोवेंचर्स ने साथ ही दावा किया कि जेसी फ्लावर्स के पास एनसीएलटी में जाने का अधिकार नहीं है। जेसी फ्लावर्स की याचिका को स्वीकार करते हुए एनसीएलटी ने कहा कि याचिकाकर्ता ने फाइनेंशियल डेट और डिफॉल्ट को साबित किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.