अमेरिका में एक और अश्‍वेत युवक को पुलिस ने पीट-पीटकर मारा, टायर निकोल्‍स की हत्‍या से भूचाल

Updated on 28-01-2023 06:51 PM
मेम्फिस: शुक्रवार को सामने आए 29 साल के टायर निकोल्‍स के वीडियो ने अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन सबसे शांति की अपील कर रहे हैं। अश्‍वेत युवक निकोल्‍स वह शख्‍स थे जिनकी पुलिस ने बड़ी बेदर्दी से पिटाई की। अमेरिकी राज्य टेनेसी के मेम्फिस शहर में हुई इस घटना ने पुलिस के रवैये पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें निकोल्‍स को इतनी बुरी तरह से पुलिस पीट रही है कि एक मौके पर तो उन्‍होंने उनका विरोध भी बंद कर दिया। कुछ सेकेंड्स बाद जब निकोल्‍स खड़े होते हैं तो पुलिस फिर उन्‍हें कम से कम पांच बार फिर से पीटती है। पुलिस के हाथों जान गंवाने वाले निकोल्‍स को कभी पता ही नहीं लग पाएगा कि आखिर उसने ऐसा क्‍या किया जो उसे इतनी बुरी तरह से पीटा गया।
चार साल के बेटे के पिता
एक पुलिस ऑफिसर जहां उन्हें पीट रहा होता है तो दूसरा हाथ बांधे यह सबकुछ किसी तमाशे की तरह देखता है। टायर निकोल्‍स फेडएक्‍स के साथ काम करते थे और चार साल के बेटे के पिता थे। उनके परिवार की मानें तो वह एक 'अच्‍छे बच्‍चे' थे जिन्‍हें स्‍केटबोर्डिंग और फोटोग्राफी का शौक था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना के समय वह सेकेंड शिफ्ट पूरी करके लौट रहे थे। वह हर शाम सात बजे अपनी मां के पास जाते थे और उनके साथ डिनर करते थे। घटना वाले दिन भी वह अपनी मां के पास जा रहे थे। पिटाई के समय वह अपनी मां को ही याद रहे थे।


क्‍या कहा पुलिस ने
टायर निकोल्‍स की मौत 10 जनवरी को हुई और वह तीन दिन से अस्‍पताल में भर्ती थे। सात जनवरी को वह एक ट्रैफिक स्‍टॉप पर थे जब पुलिस ने उन्‍हें बुरी तरह से पीटा। पुलिस का कहना है कि निकोल्‍स लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। जिस समय उन्‍हें रोकने की कोशिश की गई उस समय उन्‍होंने भागने की कोशिश की थी। इस समय सारा विवाद हुआ। जबकि उनके परिवार और वकीलों का कहना है कि जो फुटेज सामने आई है उसमें साफ नजर आ रहा है कि पुलिस ऑफिसर्स काफी बेदर्दी से निकोल्‍स को पीट रहे हैं।

परिवार ने कहा एनकाउंटर
निकोल्‍स को एक स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। कोई भी फुटेज सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन वकीलों का कहना है कि जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि तीन मिनट तक पुलिस निकोल्‍स को पीटती रही थी। परिवार और पुलिस ने इस पूरी घटना को एक एनकाउंटर तक करार दे डाला है।

पुलिस पर दर्ज केस
मेम्फिस पुलिस ने इस पूरे मामले में शामिल पुलिस ऑफिसर्स को सेकेंड डिग्री मर्डर के तहत आरोपी बनाया है। इसके अलावा उन पर गंभीर हमले, अपहरण, आधिकारिक दुराचार और आधिकारिक उत्पीड़न का मामला भी दर्ज किया गया है। हैरानी की बात है कि जिन पांच पुलिस ऑफिसर्स ने निकोल्‍स को पीटा वो भी अश्‍वेत थे। इन सभी को पिछले हफ्ते प्राशसनिक जांच के बाद नौकरी से हटा दिया गया है। जिस सेकेंड डिग्री के तहत पुलिस ऑफिसर्स को आरोपी बनाया गया है उसमें टेनेसी लॉ के तहत 15 से 60 साल तक की सजा होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.