15 अक्टूबर तक गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Updated on 07-10-2022 05:29 PM
नई दिल्ली
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान इसी महीने दिवाली से पहले हो सकता है. निर्वाचन आयोग 15 अक्टूबर तक दोनों राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित कर सकता है. दोनों ही राज्यों में बीजेपी सत्तासीन है, जबकि मुख्य विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस है. वहीं आम आदमी पार्टी दोनों ही राज्यों में टक्कर देने की कोशिश कर रही है. इन राज्यों में नवंबर में मतदान हो सकते हैं.

आयोग ने लिया तैयारियों का जायजा

चुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग ने दोनों राज्यों का दौरा कर लिया है. आयोग अब बस चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की तैयारियां कर रहा है. इसके लिए दोनों राज्यों में अनुकूल मौसम, स्कूलों की परीक्षाएं, स्थानीय त्यौहार उत्सव, खेती बाड़ी और अन्य कुछ आयोजनों पर आयोग की टीम का ध्यान है. ताकि चुनाव का कार्यक्रम ऐसा बने कि मतदाताओं और मतदान में जुटी सरकारी मशीनरी को कोई दिक्कत ना हो.  

एक साथ होगी चुनाव की घोषणा?

आम तौर पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनावों की घोषणा एक साथ ही होती है. इस बार उम्मीद थी कि जम्मू-कश्मीर के बदले हुए नक्शे और बढ़ी हुई सीटों पर चुनाव के चलते इन राज्यों के चुनाव का कार्यक्रम भी बदल जाएगा. अब हाल में ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने संकेत दिया था कि नवंबर में जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में भीषण सर्दी पड़ने की वजह से यहां विधानसभा चुनाव अगले  साल मार्च तक टाले जा सकते हैं.

पिछली बार अलग-अलग आया था नोटिफिकेशन

पिछली बार यानी 2017 में इन दोनों राज्यों हिमाचल प्रदेश  और गुजरात के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा पर गौर करें, तो काफी कुछ बदला नजर आता है. कई दशकों में पहली बार दोनों राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अलग-अलग दिन हुई थी. तब 13 दिन के अंतर पर चुनाव का ऐलान किया गया था. आयोग ने 12 अक्टूबर की सुबह दोपहर बाद प्रेस कांफ्रेंस करने की सूचना जारी की. उस दिन सिर्फ हिमाचल प्रदेश के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया. हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर 2017 को मतदान की घोषणा की गई. जबकि मतगणना की तारीख करीब 40 दिन बाद यानी 18 दिसंबर को रखी गई.

इस घोषणा के 13 दिन बाद 25 अक्टूबर को गुजरात की 14वीं विधान सभा की 182 सीटों के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान किया गया. हिमाचल प्रदेश के चुनावों के लिए मतदान के ठीक एक महीने बाद यानी 9 और 14 दिसंबर को  दो चरणों में मतदान हुआ. मतगणना 18 दिसंबर को दोनों राज्यों के चुनाव की साथ-साथ हुई.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.