थाईलैंड में डूबे अंकित की बहन बोली-भाई तैरना जानता था:एक साथी ने मोबाइल का पासवर्ड क्यों मांगा; पिता ने की सही जांच कराने की मांग

Updated on 01-11-2025 12:08 PM

भोपाल के अंकित साहू की थाईलैंड के समुद्र में डूबने से मौत हो गई। वे मेडिकल कंपनी बीएल लाइफ साइंस में काम करते थे। 23 अक्टूबर को कंपनी के कर्मचारियों के साथ टूर पर थाईलैंड गए थे।

27 अक्टूबर को अंकित के एक साथी ने परिवार को फोन पर सूचना दी कि अंकित समुद्र में डूब गए। उनके फेफड़ों में पानी भर गया। कुछ देर बाद बताया कि अंकित की मौत हो चुकी है। अंकित की अचानक हुई मौत के बाद परिवार को साजिश की आशंका नजर आ रही है। बहन आयुषी ने कहा कि भाई तैरना जानता था। जबकि मौत डूबने से हुई तो उनके एक साथी ने मोबाइल का पासवर्ड क्यों मांगा था? दूसरी ओर, पिता रोते हुए बार-बार कह रहे हैं कि अब मेरी पोती और परिवार को कौन संभालेगा। जैसे-तैसे पाल-पोस कर बड़ा किया था। हे भगवान, ये क्या हो गया?

जिस दिन वापस आना था उसी दिन डूबे अंकित की बहन आयुषी ने बताया कि भैया 23 अक्टूबर को यहां से निकले थे। 5 दिन बाद उनके वापस आने का प्रोग्राम था। जिस दिन वो वापस आने वाले थे उस दिन 12 बजे तक उनसे हमारी बात हुई।

3 बजे हमारे पास कॉल आता है कि भैया के फेफड़ों में पानी भर गया है। वे आईसीयू में एडमिट हैं। हमने सोचा कि फेफड़ों में पानी है तो निकल जाएगा। फिर आधे-एक घंटे बाद ये डिक्लेयर कर दिया कि अब वो नहीं रहे।

पासवर्ड के पैटर्न का वीडियो ड्रॉ कराया अंकित की बहन आयुषी ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने (भैया के साथ गए कलीग ने) भाभी से मोबाइल का पासवर्ड मांगा। उनको पासवर्ड मांगने की क्या जरूरत थी? ये हमें समझ में नहीं आया। क्योंकि, उनके पास भाभी का नंबर पहले से था।

हमारी भाभी से उन्होंने पासवर्ड के पैटर्न का वीडियो ड्रॉ करवाकर लिया। हमें नहीं पता हमारे भाई के साथ क्या हुआ? वो लोग जो बता रहे हैं हमें भी वही पता है कि उन्होंने यह-यह बताया।

सवाल- पासवर्ड किसने मांगा था? आयुषी- जो उनके साथ उनके कलीग संतोष निकेश ये लोग थे। जब भैया के साथ ये हुआ तब निकेश नाम का लड़का उनके साथ था।

सवाल- आप सरकार से क्या चाहती हैं? आयुषी- हम सरकार से पूरा सहयोग चाहते हैं। भैया पर मेरी मां, पापा, भाभी, छोटे भाई, बुआ और मेरी ढाई साल की भतीजी सब लोग डिपेंडेंट थे। हमारा पूरा परिवार खत्म हो चुका है। हम लोगों के लिए हर दिन रोने वाला दिन है।

सवाल- आप लोग उनके साथियों से जब पूछते हैं तो वे क्या जवाब दे रहे हैं? आयुषी- हम पहले चाहते थे कि हमारे भैया की बॉडी आ जाए।

सवाल- क्या बॉडी आने में कोई दिक्कत आ रही थी? आयुषी- उन्होंने सबसे पहले तो हमें बोला कि पोस्टमॉर्टम कराने की कोई जरूरत नहीं हैं। आप ऐसे ही बुला लीजिए। लेकिन, हमने अपने फूफा जी जो डॉक्टर हैं उनसे सलाह ली तो उन्होंने कहा कि अटॉप्सी किए बिना मत बुलाना। हमने अटॉप्सी का बोला इसलिए थोड़ा टाइम लग गया। इसलिए अटॉप्सी हो रही है।

सवाल- पार्थिव देह कब भोपाल पहुंचेगी? आयुषी- रविवार को बॉडी भोपाल पहुंचेगी ऐसा बताया है। इस बीच पिता ने कहा कि निकेश नाम का लड़का तो उस दिन के बाद से कॉन्टैक्ट में ही नहीं रहा।

स्विमिंग आती थी, वहां सिर्फ घुटनों तक पानी था आयुषी ने बताया कि थाइलैंड में रेडिसन होटल के सामने एक बीच है। वहां वे लोग गए थे। वे जिस होटल में रुके थे, वहां से उन्होंने चेक आउट कर दिया था। उनकी 5 बजे की आने की फ्लाइट थी। 3 बजे संतोष का कॉल आया था कि ऐसा हो गया है। हमें बताया गया कि वहां पानी सिर्फ घुटनों तक भरा था। और मेरे भैया 6 फीट लंबे थे।

भैया के ग्रुप में 2 फैमिली गई थीं और दो बैचलर गए थे। एक भैया थे और एक निकेश थे। भैया को स्विमिंग आती थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.