अंकिता भंडारी के हत्यारों का नार्को टेस्ट होगा:उत्तराखंड पुलिस बोली- सबूत पुख्ता करना चाहते हैं ताकि आरोपियों को कड़ी सजा मिले

Updated on 04-12-2022 05:21 PM

उत्तराखंड वनंतरा रिसॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी मर्डर केस के सभी आरोपियों का नार्को टेस्ट होगा। इसके लिए कोर्ट में अपील कर दी गई है। मंजूरी मिलते ही नार्को टेस्ट कराया जाएगा। टेस्ट कराने के बाद ही अंकिता भंडारी हत्याकांड की चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी।

हत्या के आरोपियों ने 18 सितंबर को भंडारी को चिल्ला नहर में धकेल दिया था। अंकिता की लाश 24 सितंबर को मिली थी।

सबूत पुख्ता करना चाहती है पुलिस
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस का कहना है कि वह तीनों आरोपियों के खिलाफ सबूतों को पुख्ता करने और सख्त सजा दिलाना चाहती है। इसलिए तीनों का नार्को टेस्ट करवाने की मंजूरी के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में ऋषिकेश के वनंतरा रिसॉर्ट में 19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की रिसॉर्ट मालिक और उसके दो साथियों ने हत्या कर दी थी।

22 सितंबर को राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस बल को मामला सौंपे जाने के 24 घंटे के भीतर रिसॉर्ट ओनर पुलकित आर्य समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

आरोपी पुलकित, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता विनोद आर्य का बेटा है। हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद उन्हें पार्टी ने निष्कासित कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.