IPL 2026 के लिए RCB ने क्यों निकाल दिया ये दिग्गज ऑलराउंडर, अनिल कुंबले ने बताई अंदर की बात

Updated on 25-11-2025 01:39 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की टेस्ट सीरीज में दुर्गति के बीच हर किसी के बीच असली चर्चा इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन ( IPL 2026 ) को लेकर हो रही है। आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने 15 नवंबर को अपनी रिटेन लिस्ट जारी कर दी थी, जिसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला फैसला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB ) का माना गया था। आईपीएल 2025 (IPL 2025) में 18 साल में पहली बार चैंपियन बनी आरसीबी की टीम में किसी भी बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही थी, लेकिन टीम ने अपने जोरदार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ( Liam Livingstone ) को रिलीज करके सभी को चौंका दिया है। अब टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने इस फैसले के पीछे का राज खोला है। पूर्व भारतीय स्पिनर कुंबले का कहना है कि लिविंगस्टोन को उनके हाई प्राइस फैक्टर के कारण टीम से बाहर किया गया है।

लिविंगस्टोन को मोटी कीमत में खरीदा था आरसीबी ने

इंग्लैंड के टी20 स्पेशलिस्ट लियाम लिविंगस्टोन को आरसीबी ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन में 8.75 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा था। हालांकि आरसीबी के चैंपियन बनने में लिविंगस्टोन कोई खास भूमिका नहीं निभा सके। लिविंगस्टोन ने IPL 2025 में आरसीबी के लिए 133.33 के स्ट्राइक रेट से 8 पारी में महज 112 रन ही बनाए, जिनमें एक फिफ्टी शामिल थी। गेंदबाजी में भी वह प्रभावी नहीं रहे और पूरे सीजन में महज 9 ओवर फेंककर 2 विकेट की चटका सके थे। इसमें उनका इकोनॉमी रेट 8.44 रहा था।

अनिल कुंबले ने क्या कहा लिविंगस्टोन को लेकर

अनिल कुंबले ने जियोहॉटस्टार से बातचीत में कहा,'किसी को भी रिलीज करना बहुत कठिन कॉल होती है। लियाम लिविंगस्टोन उन प्लेयर्स में से हैं, जिनके साथ काम करके मुझे मजा आता है। उन्होंने IPL 2022 में पंजाब के लिए जबरदस्त खेल दिखाया था और शायद वह उनका बेस्ट आईपीएल सीजन था। वह किसी भी खेल को चंद ओवरों में अपनी पॉवरफुल बैटिंग से अकेले ही बदल सकते हैं। उनकी बॉलिंग की विविधता उन्हें और ज्यादा खास बनाती है। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज को लेग स्पिन और बाएं हाथ वाले को ऑफ स्पिन फेंक सकते हैं। साथ ही वे बढ़िया फील्डर भी हैं, जो उन्हें एक कंप्लीट पैकेज बनाती है। दुर्भाग्य से आरसीबी के लिए पिछले साल उनका सीजन बहुत शानदार नहीं रहा और वह इंग्लैंड टीम में भी सलेक्ट नहीं हो सके हैं।'

'रिलीज करने के पीछे महंगी कीमत है कारण'

कुंबले ने आगे कहा,'मैं निश्चित हूं कि लिविंगस्टोन को खरीदने में बाकी फ्रेंचाइजी की दिलचस्पी रहेगी। उन्हें रिलीज करने के पीछे एक बड़ा कारण उनका हाई प्राइस टैग हो सकता है। आरसीबी को भी बैकअप ऑप्शन तलाशने होंगे, जिसमें एक विदेशी फास्ट बॉलर और एक भारतीय फास्ट बॉलर शामिल हो। ऐसा होने पर उनके मेन बॉलिंग अटैक यानी भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को सपोर्ट मिल पाएगी। अपनी बॉलिंग में गहराई की यह जरूरत भी आरसीबी के लिए इस मुश्किल फैसले (लिविंगस्टोन को रिलीज करने) का एक और कारण हो सकती है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.