शेयर बाजार में गिरावट के बीच उछल गया अनिल अंबानी का यह शेयर, जानिए कहां से मिली संजीवनी

Updated on 30-06-2025 03:07 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में गिरावट के बीच अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर में आज तेजी आई। मजबूत वॉल्यूम के दम पर कंपनी का शेयर आज तीन फीसदी की तेजी के साथ 71.70 रुपये पर पहुंच गया। पिछले पांच सत्र में इसमें 13% तेजी आई है। कंपनी विदेश में 1,500 मेगावाट गैस आधारित प्रोजेक्ट लगाना चाहती है। कंपनी ने कुवैत, यूएई और मलेशिया में इस तरह के प्रोजेक्ट्स के लिए बोली लगाई है। साथ ही कंपनी को भूटान में 1,270 मेगावाट प्रोजेक्ट का ठेका भी मिला है जो रिन्यूएबल सेक्टर में उस देश का सबसे बड़ी एफडीआई है। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 126 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ जबकि एक साल पहले उसे 397 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

दोपहर बाद दो बजे बीएसई सेंसेक्स 490.88 अंक यानी 0.58% की गिरावट के साथ 83,568.02 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान रिलायंस पावर का शेयर 0.65% की तेजी के साथ 69.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 71.70 रुपये तक गया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 76.49 रुपये तक गया। कंपनी का शेयर 11 जून को इस स्तर तक पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 25.76 रुपये हैं।

कंपनी की योजना

रिलायंस पावर 1,500 मेगावाट की गैस आधारित बिजली परियोजना स्थापित करने की योजना बना रही है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी इस संबंध में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बोलियों में भाग ले रही है। रिलायंस पावर ने कुवैत, यूएई और मलेशिया में गैस आधारित बिजली परियोजनाओं के लिए बोलियां दाखिल की हैं। कंपनी ने हाल ही में भूटान में दो बड़ी बिजली परियोजनाएं हासिल की हैं।

इनमें एक 500 मेगावाट की सौर परियोजना है जबकि दूसरी 770 मेगावाट की पनबिजली परियोजना है। प्रस्तावित परियोजना से रिलायंस पावर के बही-खाते में महत्वपूर्ण बदलाव आने की उम्मीद है क्योंकि कंपनी का उद्देश्य इन परिसंपत्तियों का मॉनिटाइजेशन करके 2,000 करोड़ रुपये लाने का है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.