इन गलतियों की वजह से डूबा अनिल अंबानी का साम्राज्य, जानिए अभी क्या कर रही हैं टीना अंबानी, कितनी बची है दौलत

Updated on 07-05-2024 04:52 PM
नई दिल्ली: रिलायंस की नींव धीरूभाई अंबानी ने रखी थी। मुकेश अंबानी साल 1981 और अनिल अंबानी (Anil Ambani) साल 1983 में रिलायंस से जुड़े थे। जुलाई 2002 में धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद मुकेश अंबानी को रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन बनाया गया। वहीं अनिल अंबानी मैनेजिंग डायरेक्टर बने। कुछ ही सालों में दोनों भाईयों के बीच विवाद शुरू हो गया। मुकेश और अनिल अंबानी ने रिलायंस की जिम्मेदारी संभाली उस वक्त दोनों भाईयों का ज्वाइट नेटवर्थ 2.8 अरब डॉलर था। वहीं साल 2004 में यह 6 अरब डॉलर और साल 2005 में यह बढ़कर 7 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। साल 2005 में दोनों के बीच के रिलायंस के कारोबार का बंटवारा हो गया। अनिल अंबानी के हिस्से में आरकॉम, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस एनर्जी, रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेस जैसी कंपनियां आईं थीं। अनिल अंबानी अपनी गलतियों की वजह से कर्ज के जाल में फंसते चले गए। अनिल अंबानी कर्ज के जाल में फंसते चले गए और उन्होंने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था।

कितनी है टीना अंबानी की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीना अंबानी (Tina Ambani) की नेटवर्थ करीब 2331 करोड़ रुपये है। टीना अंबानी मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल, हार्मनी फॉर सिल्वर फाउंडेशन और हार्मनी आर्ट फाउंडेशन की चेयरमैन हैं। इसके अलावा वह कई फाउंडेशनों और चैरिटी में एक्टिव रूप से काम करती हैं। इधर अनिल अंबानी आज कई मामलों में फंसे हुए हैं। वह दिवालिया हो चुके हैं।

बिक रही कंपनी

कर्ज में डूबे दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल के लिए हिंदुजा ग्रुप की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (IIHL) ने सबसे बड़ी बोली लगाई है। IIHL के चेयरमैन अशोक हिंदुजा ने बताया कि कंपनी ने बैंक में अपनी हिस्सेदारी 15% से बढ़ाकर 26% करने के लिए जरूरी रेगुलेटरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। यह हिस्सेदारी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएगी। हिंदुजा ने कहा कि जैसे ही इंश्योरेंस रेगुलेटर इरडा जैसे ही इस डील को मंजूरी देगा, बैंकों के बकाये का भुगतान कर दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.