अनिल अंबानी की कंपनी का नाम गुम जाएगा, चेहरा बदल जाएगा... कभी फाइनेंशियल मार्केट में बोलती थी तूती

Updated on 28-08-2024 05:53 PM
नई दिल्ली: भारी कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल बिक गई है। अब इसका नाम भी बदलने वाला है। इस कंपनी को हिंदुजा ग्रुप की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने खरीदा है। कंपनी ने एनसीएलटी की मुंबई पीठ को बताया है कि टेकओवर के बाद रिलायंस कैपिटल को इंडसइंड नाम से रिब्रांड किया जाएगा। रिलायंस कैपिटल की देश के फाइनेंशियल सेक्टर में तूती बोलती थी। साल 2007 में इसका मार्केट कैप 70,000 करोड़ रुपये था और यह एचडीएफसी से भी बड़ी थी। इसकी गिनती देश के टॉप वित्तीय संस्थानों में होती थी। लेकिन धीरे-धीरे इसका पतन होने लगा। नवंबर 2021 में आरबीआई ने हस्तक्षेप करते हुए रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग कर दिया और कंपनी को इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग में भेज दिया।
आईआईएचएल ने 9,841 करोड़ रुपये की बोली लगाकर रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण किया था। लेकिन अनिल अंबानी की कंपनी अनिल धीरूभाई अंबानी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने एनसीएलटी में दाखिल याचिका में आग्रह किया था कि हिंदुजा ग्रुप को रिलायंस नाम का इस्तेमाल करने से रोका जाए। बिजनस अखबार मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुजा ग्रुप की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि हिंदुजा की रिलायंस ब्रांड के तहत बिजनस करने की कोई मंशा नहीं है। हम चाहते हैं कि यह ट्रांजिशन जल्दी से जल्दी हो क्योंकि हम रिलायंस ब्रांड के बोझ से मुक्ति चाहते हैं। एनसीएलटी ने दोनों पक्षों को दो दिन में लिखित में जवाब देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई ती सितंबर को होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.