प्राण प्रतिष्ठा में सबसे ज्यादा चहक रहे थे अनिल अंबानी, जानिए कौन-कौन उद्योगपति पहुंचा अयोध्या

Updated on 22-01-2024 05:23 PM
नई दिल्ली: अयोध्या में आज राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उद्योग जगत की कई जानी मानी हस्तियां पहुंची। इनमें रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनके छोटे भाई अनिल अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला, सज्जन जिंदल, सुनील भारती मित्तल, पवन मुंजाल, अनिल अग्रवाल और श्रीधर वेम्बू जैसे दिग्गज शामिल थे। मुकेश अंबानी के पुत्र और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी सपत्नीक अयोध्या पहुंचे थे। लेकिन इस मौके पर सबसे ज्यादा अनिल अंबानी चहकते हुए नजर आए। वह सबसे पहले अयोध्या पहुंच गए थे। वह कई लोगों से गर्मजोशी से हाथ मिलाते और गले लगते नजर आए। वह दक्षिण के सुपरस्टार चिरंजीवी और राम चरण के साथ हंसी-मजाक करते हुए नजर आए। किसी जमाने में देश के टॉप अमीरों में शामिल अनिल अंबानी की नेटवर्थ अब जीरो हो चुकी है। उनकी कई कंपनिया दिवालया प्रोसेस से गुजर रही हैं।
देश की सबसे वैल्यूएबल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सपरिवार अयोध्या पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, पुत्र आकाश और अनंत अंबानी भी थे। आकाश की पत्नी श्लोका मेहता और अनंत की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी राम मंदिर के दर्शनों के लिए पहुंची थीं। राम नाम के जयकारों के बीच मुकेश अंबानी और नीता अंबानी हाथ जोड़कर लोगों से मिलते हुए नजर आए। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले मुकेश अंबानी ने कहा कि आज भगवान राम आ रहे हैं। 22 जनवरी को पूरे देश में राम दिवाली होगी। प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार को मुंबई में मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया पूरी तरह राममय नजर आया। रंग बिरंगी लाइटों से 27 मंजिला इस इमारत पर श्री राम लिखा नजर आ रहा था।

किस-किस को मिला था न्योता

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए करीब 10 हजार लोगों को शामिल होने का न्योता दिया गया था। इसमें उद्योग के साथ-साथ मनोरंजन, खेल, राजनीति, आस्था, सार्वजनिक जीवन और कला जगत से जुड़ी हस्तियां शामिल हैं। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को भी इसमें आमंत्रित किया गया था। साथ ही राम मंदिर कार्यक्रम में अडानी ग्रुप के चेयरमैन और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी को भी बुलाया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.