अनिल अंबानी पर 1,828 करोड़ का जुर्माना! सेबी ने खारिज की यस बैंक केस को निपटाने की अर्जी

Updated on 13-08-2025 02:38 PM
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने उद्योगपति अनिल अंबानी की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने यस बैंक में किए गए निवेश से जुड़े आरोपों का निपटारा करने की मांग की थी। अब उन पर कम से कम 1,828 करोड़ रुपये का जुर्माना लग सकता है। मामला 2016-2019 के बीच रिलायंस म्यूचुअल फंड (जो तब अंबानी के नियंत्रण में था) द्वारा यस बैंक के अतिरिक्त टियर-1 बॉण्ड में 2,150 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़ा है। साल 2020 में यस बैंक के डूबने पर यह रकम बट्टे खाते में डाल दी गई।

सेबी ने कहा है कि यह निवेश, यस बैंक से अंबानी समूह की अन्य कंपनियों को दिए गए कर्ज के बदले में किया गया था। इससे निवेशकों को 18.28 अरब का नुकसान हुआ। रिलायंस म्यूचुअल फंड को 2019 में निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस को बेच दिया गया था, लेकिन आरोप उस समय के हैं जब यह अंबानी के पास था। पिछले महीने ED ने यस बैंक से 3,000 करोड़ रुपये का लोन हड़पने की जांच के तहत अंबानी समूह के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

सेबी ने हाथ खड़े किए

सेबी ने 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि बकाया लगभग 77,800 करोड़ रुपये की वसूली मुश्किल है, जो पिछले साल से 2% ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, सेबी ने बाजार निगरानी बढ़ाई है। एल्गोरिथम ट्रेडिंग और डिजिटल प्लैटफॉर्म बढ़ने के बीच सेबी ने कंप्लायंस कड़ा किया और इनसाइडर ट्रेडिंग और असामान्य सौदों पर निगरानी तेज की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.