बिकने जा रहा अनिल अग्रवाल का स्टील बिजनस, लक्ष्मी मित्तल को अपने पुराने साथी से मिलेगी कड़ी चुनौती

Updated on 20-02-2024 02:21 PM
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता अपना स्टील बिजनस बेचने जा रही है। आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मी मित्तल ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। लेकिन उन्हें अपने एक पुराने साथी से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आर्सेलर मित्तल के पूर्व एग्जीक्यूटिव जय सराफ वेदांता की स्टील कंपनी ईएसएल स्टील के लिए बोली लगाने पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए वह एक कंसोर्टियम बना रहे हैं। इसमें निथिया कैपिटल और कुछ फाइनेंशियल इन्वेस्टर्स शामिल हो सकते हैं। मित्तल स्टील बोर्ड के एग्जीक्यूटिव मेंबर रहे सराफ ने 2010 में निथिया कैपिटल की स्थापना की थी। वेदांता के मुताबिक ईएसएल स्टील का वैल्यूएशन ₹10,000 करोड़ है लेकिन उसे इससे कम पर समझौता करना पड़ सकता है।

भारत में लिस्टेड वेदांता लिमिटेड के स्वामित्व वाली ईएसएल स्टील की वर्तमान क्षमता 1.5 मिलियन टन है और उसका लक्ष्य इसे दोगुना करना है। सराफ और निथिया कैपिटल का विभिन्न देशों में मुसीबत में फंसे स्टील संयंत्रों को सफलतापूर्वक चालू करने का ट्रैक रिकॉर्ड है। सराफ का कदम उन्हें अपने पूर्व एम्प्लॉयर के साथ प्रतिस्पर्धा में ला सकता है। आर्सेलर मित्तल भी ईएसएल के लिए बोली लगाने पर विचार कर रहा है। हालांकि, वैल्यूएशन में अंतर के कारण आर्सेलर मित्तल के साथ चर्चा को रोक दिया गया है। सराफ, निथिया कैपिटल और आर्सेलर मित्तल ने इस बारे में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया।

कितना है कर्ज

कर्ज में डूबी वेदांता ने अपने नॉन-कोर एसेट्स को बेचने की घोषणा की है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि उसके स्टील बिजनस में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने दिलचस्पी मिली है। अगले कुछ महीनों में डील होने की उम्मीद है। सराफ और निथिया के सह-संस्थापक जोहान्स सिटार्ड पहले मित्तल स्टील में एक साथ काम करते थे। इस दौरान उन्होंने कई देशों में मुसीबत में फंसे स्टील संयंत्रों को सफलतापूर्वक चालू किया था। 2021 में निथिया कैपिटल ने आईबीसी में उत्तम गैल्वा के स्टील बिजनस को खरीदने के लिए CarVal के साथ भागीदारी की थी। वेदांता ने 2018 में ₹5,320 करोड़ में ईएसएल स्टील का अधिग्रहण किया और अब इसे बिक्री के लिए रखा है।

वेदांता लिमिटेड ने विभिन्न व्यवसायों को अलग करने के लिए छह सूचीबद्ध इकाइयाँ बनाने की योजना की घोषणा की है। कंपनी पर ₹20,000 करोड़ का कर्ज है। वेदांता ने इससे पहले भी साल 2022 के अंत में ईएसएल स्टील को बिक्री के लिए रखा था लेकिन उसने इस योजना को छोड़ दिया था। तब यह कहा गया कि कंपनी के टर्नअराउंड का काम पूरा नहीं हुआ है और ज्यादा वैल्यूएशन नहीं मिलेगा। फिर पिछले साल वेदांता ने अपने स्टील बिजनस को बिक्री के लिए रखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.