गुस्से से लाल अक्षरा सिंह, हाथ में हसुआ और भड़कीले अंदाज में किसका विनाश करेगी 'अक्षरा'?

Updated on 24-08-2023 01:48 PM
भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी से सबको घायल करने वाली अक्षरा सिंह की एक फोटो इंटरनेट पर आज वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षरा सिंह बेहद गुस्से में नजर आ रही हैं। गुस्सा भी इतना की हसुआ उठाने की नौबत आ हई है। यह इस तस्वीर में साफ देखने को मिल रही है। इस तस्वीर को अक्षरा सिंह ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर भी किया है।

दरअसल यह उनकी आने वाली फिल्म 'अक्षरा' का फर्स्ट लुक है, जो Akshara Singh द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद से तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म के पोस्टर में अक्षरा सिंह का लुक देखते बनता है। अक्षरा सिंह की यह फिल्म भी महिला सशक्तिकरण पर आधारित होने वाली है। फिल्म के टाइटल में अक्षरा सिंह के नाम को ही रखा गया है, जिसको लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार पहले ही बता चुके हैं कि अक्षरा सिंह इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में नारी शक्ति की मिशाल हैं, और फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इसलिए फिल्म के नाम के रूप में 'अक्षरा' से बेहतर कोई टाइटल हो नहीं सकता था।

अक्षरा सिंह की नई फिल्म

वहीं, अक्षरा सिंह ने इस फिल्म के लिए खुशी का इजहार किया और फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव के साथ निर्देशक देव पांडेय और लेखक राकेश त्रिपाठी का आभार जताया। अक्षरा ने कहा कि इतनी खूबसूरत फिल्म बनाने के लिए मैं इन सबों की शुक्रगुजार हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मेरे नाम के टाइटल के साथ फिल्म बन रही है और उसमें मैं लीड रोल में हूं। इसका फर्स्ट लुक आज जारी हो गया है। मैं अपने फैंस से आग्रह करूंगी कि आप मेरे इस फिल्म के फर्स्ट लुक पर खुल कर अपनी राय व्यक्त करें। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि फिल्म और भी बेहतरीन होने वाली है।

'अक्षरा' की कास्ट

बताते चलें कि वर्ल्डवाइड चैनल और सबरंग फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत फिल्म 'अक्षरा' में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनीत विशाल, जे.नीलम, मटरू, बीना पांडे, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भट्ट, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, संजू सोलंकी, रिंकी शुक्ला, आर.नरेंद्र, आर्यन विश्वकर्मा, कानू मुखर्जी, सोनू सनम माही, कन्हिया एस.विश्वकर्मा, सौरव चौधरी, सनाया गुप्ता, रितिका सिंह, पप्पू खान, एचआरपी बाबू, चंचल त्रिपाठी और सतीश यादव प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव 'कवि जी', सभा वर्मा, फनिदर राव व राकेश निराला हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। छायाकार जगविंदर सिंह हुंदल (जग्गी पाजी), क्रिएटिव डायरेक्टर कन्हैया एस.विश्वकर्मा और वीएफएक्स फरहान जादा हैं। कला राम बाबू ठाकुर, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और एक्शन प्रदीप खड़का का है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
Advt.