उत्कृष्ट कार्य के लिये आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका होंगी पुरस्कृत

Updated on 13-05-2023 06:18 PM

आयुक्त महिला-बाल विकास डॉ. राम राव भोंसले ने बताया कि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को विशेष प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। वर्ष 2023 के लिये भारत सरकार ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिये विशेष प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है। इसमें प्रत्येक परियोजना स्तर पर पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर 2 आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा 2 सहायिकाओं को पुरस्कृत किया जाना है। इसमें प्रति आँगनवाड़ी कार्यकर्ता 5 हजार रूपये और सहायिका को 2 हजार रूपये दिये जायेंगे।

डॉ. भोंसले ने बताया कि माह अप्रैल-2023 के पोषण ट्रैकर एप की प्रविष्टि के आधार पर आँगनवाड़ी केन्द्र पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता प्रबंधन केन्द्रों पर हितग्राहियों के उपयोग के लिये केन्द्र से संबंधित विभिन्न जानकारियों का डिस्प्ले, गृह भेंट की संख्या, केन्द्र में दर्ज हितग्राहियों का आयकर से लिंक का प्रतिशत, हितग्राहियों को सुबह का नाश्ता एवं गर्म पके भोजन का कम से कम 21 दिवस तक वितरण, वृद्धि निगरानी मापन प्रतिशत, पंजीकृत बच्चों को मासिक वृद्धि निगरानी एवं सैम (SAM) बच्चों का चिन्हांकन तथा अन्य कोई नवाचार और बेस्ट प्रेक्टिस जैसे कार्यों के आधार पर आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पुरस्कृत किया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.