कार एक्सीडेंट में घायल हुए एंड्रयू फ्लिंटॉफ:एयरलिफ्ट कर हॉस्पिटल ले जाया गया

Updated on 15-12-2022 08:04 PM

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ कार एक्सीडेंट में घायल हो गए। उन्हें एयरलिफ्ट कर हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उनकी हालत स्थिर बताई है, उन्हें जानलेवा इंजरी नहीं हुई। दरअसल, वे BBC के टीवी शो के लिए शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान कार चलाते वक्त हादसा हो गया।

सोमवार को हुआ एक्सीडेंट
45 साल के फ्लिंटॉफ सोमवार को BBC के शो 'टॉप गियर' के लिए इंग्लैंड के सरे शहर में शूटिंग कर रहे थे। एक्सीडेंट के तुरंत बाद क्रू मेंबर्स उन्हें एयरलिफ्ट कर हॉस्पिटल ले गए। BBC ने बताया कि हॉस्पिटल में उनका ट्रीटमेंट जारी है। डॉक्टर्स से अपडेट मिलने के बाद उनकी हेल्थ रिपोर्ट पर जानकारी दे पाएंगे।

जानलेवा नहीं है इंजरी
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फ्लिंटॉफ की चोटें किसी भी तरह से जानलेवा नहीं हैं। शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर्स ने सभी तरह की सावधानियां बरती थीं। कार चलाने के दौरान फ्लिंटॉफ की गाड़ी की स्पीड भी नॉर्मल थी। इसी कारण उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं। एक्सीडेंट के बाद शो की शूटिंग रोक दी गई।

2019 में भी हुआ था एक्सीडेंट
फ्लिंटॉफ 2019 के दौरान भी कार एक्सीडेंट का शिकर हो गए थे। तब भी वे BBC के टीवी शो 'टॉप गियर' की ही शूटिंग कर रहे थे। उस दौरान 200 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से ड्राइविंग करने के चलते एक्सीडेंट हुआ था। हालांकि, एक्सीडेंट के कुछ महीनों बाद ही वे पूरी तरह ठीक होकर फिर से शो के लिए शूटिंग करने लगे थे।

इंग्लैंड के लिए 400 विकेट लिए हैं
एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड के लिए 227 इंटरनेशनल मैचों में 400 विकेट लिए हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 7315 रन भी बनाए। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के लिए 79 टेस्ट, 141 वनडे और 7 टी-20 इंटरनेशनल खेले। 1998 में डेब्यू के बाद 2010 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में करियर बनाया। बॉक्सिंग के बाद अब वे स्पोर्ट्स कॉमेंट्री और प्राइवेट टीवी शो में नजर आते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.