परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे अंडमान-निकोबार के द्वीप, पीएम मोदी होंगे कार्यक्रम में शामिल

Updated on 23-01-2023 05:42 PM
नई दिल्ली : अंडमान और निकोबार के द्वीप अब परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इससे जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे जाएंगे। यह कार्यक्रम 'पराक्रम दिवस' के मौके पर आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में नेताजी के नाम वाले द्वीप पर बनने वाले सुभाष चंद्र बोस को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के एक मॉडल का भी अनावरण करेंगे।
साल 2018 में नेताजी के नाम पर द्वीप का नाम
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का ऐतिहासिक महत्व है। इसको ध्यान में रखते हुए और नेताजी की याद का सम्मान करते हुए साल 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ने रॉस द्वीप का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप किया था। इसके साथ ही नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर क्रमशः शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप हुआ था। कार्यक्रम में अनाम द्वीपों का नाम मेजर सोमनाथ शर्मा, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, सूबेदार और मानद कैप्टन करम सिंह, सेकंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर और कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हमीद के नाम पर रखा जाएगा।
सबसे पहले विजेता के नाम पर सबसे बड़े द्वीप का नाम
इसके अलावा जिनके नाम पर द्वीप का नाम रखा जाएगा उसमें लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, मेजर होशियार सिंह, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, कैप्टन विक्रम बत्रा, सूबेदार मेजर संजय कुमार, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, और सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव शामिल हैं। पीएमओ की तरफ से रियल लाइफ हीरो को उचित सम्मान देते हुए द्वीपों का नाम रखने का फैसला कियागया था। सबसे बड़े अनाम द्वीप का नाम प्रथम परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखा जाएगा। दूसरे सबसे बड़े अनाम द्वीप का नाम दूसरे परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखा जाएगा। इस तरह क्रमवार विजेताओं के नाम पर द्वीपों का नामकरण किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.