अनारकली ठगने चली, नकली निकली महिला थानेदार, नौकरी का झांसा देकर 70000 ठगे, चालाक स्त्री ऐसे हुई गिरफ्तार

Updated on 17-11-2024 11:40 AM
सीधी: जिले में एक महिला ने खुद को पुलिस अफसर बताकर एक गरीब महिला से 70 हजार रुपये ठग लिए। ठग महिला ने पीड़िता को थाने में सफाई कर्मचारी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से पुलिस की वर्दी और दूसरी चीजें बरामद की हैं।

मामला सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र का है। यहां के गांव तेंदुआ में रहने वाली शांति नाम की एक महिला को नौकरी की सख्त जरूरत थी। 8 जुलाई को शहर के गांधी चौक में उसकी मुलाकात एक महिला से हुई जिसने खुद को अनारकली उर्फ रेखा साकेत बताया। बातों ही बातों में अनारकली ने शांति से पूछा कि क्या वो झाड़ू-पोछा का काम कर सकती है। शांति ने हां में जवाब दिया तो अनारकली ने उसे जमोड़ी थाने में सफाई कर्मचारी की सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

किराए के मकान में कांड


अनारकली ने शांति को अपने साथ शहर में स्थित अपने किराये के मकान में ले गई। वहां उसने शांति को बताया कि वो जमोड़ी थाने में थानेदार है और एक सफाई कर्मचारी महिला के रिटायर होने वाली है। उसकी जगह वो शांति को नौकरी दिलवा देगी। अनारकली ने शांति से 70000 रुपये मांगे और कहा कि अगर वो ये पैसे दे देती है तो उसकी नौकरी पक्की हो जाएगी। सरकारी नौकरी के लालच में आकर शांति ने अनारकली को रुपये दे दिए।

महिला पर ऐसे हुआ शक


एक-दो महीने बीत जाने के बाद भी जब शांति को नौकरी नहीं मिली तो उसे शक हुआ। वो अनारकली के किराये के मकान में गई तो उसने देखा कि अनारकली पुलिस की वर्दी पहने हुए है। इसे देखकर शांति का शक और भी बढ़ गया। उसने अनारकली से वर्दी पर लगे नेम प्लेट के बारे में पूछा जिस पर जामिना अंसारी नाम लिखा हुआ था। इस पर अनारकली ने कहा कि थाने में उसका यही नाम चलता है।

कमरे से वर्दी और दूसरी चीजें मिली


शांति को अपनी ठगी का अहसास हुआ और उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अनारकली उर्फ रेखा साकेत उर्फ जामिना अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस की वर्दी और दूसरी चीजें भी बरामद की गईं।

पुलिस का कहना


कोतवाली पुलिस ने बताया कि तेंदुआ निवासी महिला शांति साकेत की शिकायत पर दविश देते हुए नकली सब इंस्पेक्टर बनकर ठगी करने वाली महिला रेखा साकेत उर्फ अनारकली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से थानेदार की वर्दी एवं अन्य सामग्री भी मिली है। महिला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.