अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का चल रहा है अफेयर! Ranbir Kapoor ने इशारों-इशारों में कर दिया कंफर्म

Updated on 16-05-2023 08:35 PM
बी-टाउन में कौन-किसे डेट कर रहा है, ऐसी खबरें हमेशा चर्चा में रहती हैं। लोग इस तरह ही खबरें खूब चटकारे लेकर पढ़ते हैं। पिछले कई महीनों से एक नई जोड़ी का नाम सामने आ रहा है। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इन स्टार्स की तरफ से कभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। अलबत्ता, दोनों अक्सर बॉलीवुड की पार्टियों में साथ नजर आए। लेकिन अब 'ये जवानी है दीवानी' में आदित्य के साथ काम कर चुके एक्टर रणबीर कपूर ने इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है!

Ranbir Kapoor ने खुलासा किया कि आदित्य हमेशा आसपास रहता है और मजाक में कहता है, 'मुझे नहं पता कि वो तुम्हारे आसपास रहना चाहता हा या नहीं।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे पता है कि वो एक लड़की को पसंद करता है, जो अक्षर A से शुरू होता है।' रणबीर की ये बातें सुनने के बाद फैंस कह रहे हैं कि ये कोई और नहीं, बल्कि अनन्या पांडे ही हैं।

करण जौहर ने किया था इशारा

आदित्य रॉय कपूर और Ananya Panday एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, इसका हिंट फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' में दिया था। इसके बाद कृति सेनन की दिवाली पार्टी से दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों काफी करीब नजर आ रहे थे। उन्हें बॉलीवुड की पार्टियों में अक्सर साथ देखा जाता है। हालांकि, दोनों ने इस रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे अनन्या और आदित्य

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे को आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में देखा जाएगा। उनके पास दो अन्य प्रोजेक्ट्स भी हैं। वो विक्रमादित्य मोटवानी की निगरानी में एक फिल्म करेंगी और दूसरी मूवी का नाम Call Me Bae है। आदित्य की बात करें तो उन्हें मृणाल ठाकुर के साथ 'गुमराह' में देखा गया था। वो 'द नाइट मैनेजर सीजन 2' की शूटिंग में बिजी हैं।

रणबीर की 'एनिमल' जल्द होगी रिलीज

वहीं, रणबीर कपूर को 'एनिमल' फिल्म में देखा जाएगा। इसमें साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी हैं। इस मूवी को संदीप वांगा रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा रणबीर के पास 'ब्रह्मास्त्र 2' भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.